लॉकडाउन में फंसे 7 मजदूर मुम्बई से 1645 KM दूर घर के लिए पैदल रवाना, रास्ते में एक की मौत
इंदौर। कोरोना वायरस के तेजी से फैलने के कारण देशभर में 17 मई तक के लिए लॉकडाउन लागू है। हजारों मजदूर दूसरे प्रदेशों में फंसे हुए हैं। ट्रेन व बसें नहीं चलने के कारण मदजूर पैदल ही अपने घरों के लिए रवाना हो रहे हैं। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में इच्छापुर हाईवे पर गांव छैगांव माखन में पैदल सफर कर रहे एक मजदूर की मौत का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार छैगांव माखन के खण्डवा बुरहानपुर तिराहे पर सात मजदूर महाराष्ट्र के भिवंडी से पैदल यात्रा कर दोपहर चार बजे यहां पहुंचे। इनमें से 53 वर्षीय मजदूर सूरज बलि चौहान की अचानक तबीयत खराब हो गई।इसके बाद उसके साथ वाले मजदूर और छैगांव माखन के युवा उसे स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने के लिए दो घण्टे तक डायल 100 और 108 को फोन लगाते रहे। काफी इंतजार के बाद 108 और 100 डायल वहां पहुंची तब तक उस मजदूर की मौत हो चुकी थी।
मजदूर के साथियों ने बताया कि सभी सात मजदूर सिद्धार्थ नगर यूपी जा रहे थे। मुम्बई के भिवंडी से पैदल ही आए थे। मुम्बई व सिद्धार्थ नगर की दूरी 1645 किलोमीटर है। खण्डवा एस पी शिवदयाल सिंह ने रुककर उन्हें स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। उन्हें उनके गांव तक भिजवाने का आश्वासन भी दिया। छैगांव माखन स्वास्थ केंद्र में चौहान के शव का पीएम कर शव वाहनी से खंडावा भिजवाया गया।
-
Mumbai Water Cut: 24 घंटे का मेगा वॉटर कट, इन इलाकों में नहीं आएगा पानी, पहले ही कर लें स्टॉक -
Mumbai Water Metro: समंदर के सीने पर दौड़ेगी मेट्रो, 36 रूट्स वाले मेगा प्रोजेक्ट से घंटो की दूरी मिनटों में -
US Iran War Impact: LPG-Petrol के बाद ईरान बंद करेगा दुनिया का इंटरनेट? भारत में ये सेक्टर होंगे ठप! -
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी'












Click it and Unblock the Notifications