Indore news: 6 साल के मासूम ने कार्डियक अरेस्ट के चलते तोड़ा दम, बच्चों में बढ़े हार्ट अटैक के मामले
मध्य प्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर से चौंका देने वाला मामला निकलकर सामने आया है, जहां 6 साल के बच्चे की हार्ट फेल होने के चलते मौत हो गई। कम उम्र में हुई बच्चों की मौत के चलते परिजन सदमे में नजर आ रहे हैं, तो वहीं घटनाक्रम ने सभी को झकझोर कर रख दिया। इस दुखद घटना के बाद अब सर्दियों के मौसम में बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर लोगों में टेंशन नजर आ रहा है।
शहर के कंचन बाग इलाके में रहने वाले 6 साल के बच्चे की हार्ट फेल होने के चलते मौत हो गई। बच्चे के पिता शहर के नामी कारोबारी हैं, तो वहीं बच्चा शहर के नामी स्कूल में पड़ता है। इधर, बच्चे की मौत के बाद परिजन सदमे में नजर आ रहे हैं, तो वहीं 6 साल के बच्चे की हार्ट अटैक के चलते हुई मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया।

कुछ ऐसा है मामला
शहर के नामचीन स्कूल में पढ़ने वाला बच्चा अपने माता-पिता के साथ पारिवारिक समारोह में शामिल होने दिल्ली गया था, वहां अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, तबीयत बिगड़ने पर परिजन बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। परिजनों ने बताया कि, तीन दिन पहले बच्चे की स्कूल में तबीयत खराब हुई थी, जहां बच्चे ने सर्दी-जुकाम के बाद सीने में दर्द होने की शिकायत की थी। डॉक्टर को दिखाने पर डॉक्टरों ने बच्चे को दवाइयां दी और बाद में बच्चे के स्वस्थ हो जाने पर परिजन उसे दिल्ली ले गए।
ये है हार्ट अटैक का कारण?
बच्चों के परिजनों की माने तो बच्चों की मौत की वजह डॉक्टर ने मायोकाइटिस को बताया है। चिकित्सकों के मुताबिक यह वायरस कई बार दिमाग पर सीधा असर करता है। परिजनों ने बताया कि, बच्चों को इससे पहले किसी तरह की कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। 2 दिन पहले बच्चे को सर्दी और जुकाम हुआ था, जिसका इलाज चल रहा था, चिकित्सकों ने बताया कि, बच्चों में हार्ट अटैक के मामले नहीं होते, लेकिन बीपी शुगर या अन्य तरह की बीमारियां होने पर इसका हार्ट पर सीधा असर हो जाता है, जिसके चलते हार्ट फेल होने का खतरा बना रहता है।
ये भी पढ़े- Indore news: मावठे के साथ ओले गिरने से बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, जोरदार ठंड के लिए रहे तैयार












Click it and Unblock the Notifications