MP के ZOO में जन्मे व्हाइट टाइगर के 3 शावकों में से एक गायब, मौत की आशंका
इंदौर, 29 जुलाई: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर स्थित चिड़ियाघर में अब से कुछ दिनों पहले सफेद बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया था, जिसके बाद इन तीन शावकों में से एक शावक जो कि, काले रंग का था, वह ना तो बाघिन के साथ नजर आ रहा है, और ना ही बाड़े में कहीं दिखाई दे रहा है। वहीं इसके बाद चिड़ियाघर प्रबंधन ने आशंका जताई है कि, सफेद बाघिन के लापता शावक की मौत हो सकती है। यही कारण है कि, वह ना तो बाघिन के साथ नजर आ रहा है, और ना ही बाड़े में कहीं दिखाई दे रहा है। वहीं अन्य दो शावक बाघिन के साथ नजर आ रहे हैं। उधर, चिड़ियाघर प्रबंधन बाघिन के लापता शावक को ढूंढने में जुटा हुआ है।

दोनों शावक पूरी तरह स्वस्थ
सफेद बाघिन रागिनी के साथ नजर आ रहे अन्य दो शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं, जहां वह दिनभर बाड़े में ही चहल कदमी किया करते हैं। साथ ही वह बाघिन के साथ बाड़े में घूमते रहते हैं। सफेद बाघिन रागिनी को उड़ीसा के नंदनकानन से लाया गया था। वहीं इसके बाद इंदौर स्थित चिड़ियाघर में पिछले दिनों सफेद बाघिन रागिनी ने तीन शावकों को जन्म दिया था, जिनमें से एक शावक का फिलहाल नजर नहीं आ रहा, जिसकी मौत होने की आशंका चिड़ियाघर प्रबंधन जता रहा है।

साल भर पहले लाया गया था
चिड़ियाघर प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों की माने तो व्हाइट टाइगर रागिनी को लगभग साल भर पहले नंदन कानन जूलॉजिकल पार्क ओड़िशा से इंदौर लाया गया था। रागिनी को इंदौर चिड़ियाघर लाने का उद्देश्य टाइगर का कुनबा बढ़ाना था, जिसके बाद अब चिड़ियाघर प्रबंधन अपने इस उद्देश्य में कामयाब होता नजर आ रहा है, जहां बाघिन रागिनी ने तीन शावकों को जन्म दिया था, जिनमें से एक शावक की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं अब चिड़ियाघर प्रबंधन दोनों ही शावकों की अच्छी तरह से देखरेख कर रहा है।

धार से लाए शावकों की हालत ठीक
धार के वन रेंज ताना गांव से तेंदुए के दो बच्चों को इंदौर स्थित चिड़ियाघर लाया गया है। बताया जा रहा है कि, तेज बारिश के चलते यह दोनों ही बच्चे अपनी मां से बिछड़ कर जंगल से गांव में आ गए थे, जहां इसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर इन्हें रेस्क्यू किया गया। चिड़ियाघर प्रबंधन दोनों शावकों की अच्छे से देखभाल कर रहा है। इस दौरान दोनों ही बच्चों को ड्रॉपर से दूध पिलाया जा रहा है, तो वहीं समय-समय पर उनकी जांच भी की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications