MP के इस जिले में लंपी वायरस का कहर, 3 गायों की मौत से हड़कंप

इंदौर, 22 सितंबर : प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लंपी वायरस लगातार बढ़ते चला जा रहा है, जहां अब एक बार फिर इंदौर के पास देपालपुर तहसील के सेमदा गांव में 3 गायों की लंपी वायरस से मौत हाे गई। इंदौर के आसपास यह संक्रमण लगातार तेज गति से फैलता चला जा रहा है। सेमदा में लगातार गायों की मौत के बाद ग्रामीणों ने सरकार से बीमार गायों का इलाज कराने और मृत गायों के लिए मुआवजा देने की गुहार लगाई है। मध्य प्रदेश में इन दिनों लंपी वायरस का कहर लगातार बढ़ता चला जा रहा है, जहां लंपी वायरस ने मध्य प्रदेश के कई जिलों में अपने पैर पसार लिए हैं।

indore

इस कारण पशुओं में फैल रही बीमारी

मध्यप्रदेश में दहशत फैलाने वाला लंपी वायरस मुख्य रूप से पशुओं में होने वाली एक बीमारी है, जिसमें पशुओं को बुखार आना, लार निकलना, शरीर में गठान, घाव और आंख-नाक से खून निकलना जैसे लक्षण शामिल है। यह बीमारी मुख्य रूप से पशुओं में फैलती है। यही कारण है कि, इस बीमारी ने अब पशुपालकों की चिंता बढ़ा दी है। उधर, इस बीमारी के फैलने का मुख्य कारण मच्छर और मक्खियों को बताया जा रहा है, जहां मच्छर और मक्खी एक पशु से दूसरे पशु पर जा कर बैठते हैं, और इससे यह संक्रमण फैलता है।

बेहद खतरनाक है लंपी वायरस

लंपी वायरस मुख्य रूप से पशुओं में होने वाली एक बीमारी है। इन दिनों भारत देश में भी यह वायरस तेजी से अपने पैर पसार रहा है, जहां अलग-अलग राज्य में मचे हड़कंप के बाद अब इस वायरस ने मध्यप्रदेश में टेंशन बढ़ा दी है। यह वायरस इसलिए भी बेहद खतरनाक है क्योंकि पशुओं के संक्रमित होने के लगभग 6 से 7 दिन बाद इस वायरस के लक्षण दिखाई देते हैं, और तब तक संक्रमित पशु के संपर्क में आने से अन्य पशु भी संक्रमित हो जाते हैं। यही कारण है कि, लंपी वायरस को लेकर अब सतर्क रहने की आवश्यकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+