Indore news: न्यूज पेपर पढ़ते ही 27 साल के लड़के को आया कार्डियक अरेस्ट, मौत
इंदौर के एक अलग तरह का मामला सामने आया है, जहां 27 वर्षीय युवक की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। युवक सुबह उठने के बाद न्यूज पेपर पढ़ रहा था, तभी अचानक उसे खांसी आई और उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 27 वर्षीय युवक की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। युवक सुबह उठने के बाद न्यूज पेपर पढ़ रहा था, तभी अचानक उसे खांसी आई और उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिवार के लोगों ने उसे बिस्तर पर लेटाया और डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर ने तुरंत युवक को अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद युवक को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटनाक्रम के बाद हड़कंप मच गया, जहां युवक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
कुछ ऐसा है पूरा मामला
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, मृतक का नाम हर्ष भदौरिया निवासी नवरतन बाग है। हर्ष के पिता महेंद्र सिंह भदोरिया महू थाने के थाना प्रभारी है। हर्ष सुबह-सुबह अपने ड्राइंग रूम में बैठकर पेपर पढ़ रहा था तभी अचानक उसकी तबियत बिगड़ने लगी। तबीयत बिगड़ती देख परिजनों ने डॉक्टर को बुलाया, जहां डॉक्टर ने युवक को देखा तो उन्होंने तुरंत युवक को अस्पताल ले जाने की सलाह दी, जिसके बाद परिजन युवक को लेकर अस्पताल के लिए रवाना हुए। वहीं परिजन जैसे ही युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे, वैसे ही डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
इकलौता बेटा था हर्ष
परिजनों ने बताया कि, हर्ष के पिता महू में थाना प्रभारी हैं, जहां हर्ष से उनका इकलौता बेटा था। हर्ष पढ़ाई पूरी करने के बाद एमपीपीएससी की तैयारी कर रहा था, जहां उसने अपना एक पेपर दे दिया था, तो वहीं उसका दूसरा पेपर कुछ ही दिनों में होना था। हर्ष के पिता इंदौर के अलग-अलग स्थानों में थाना प्रभारी रहे हैं, तो वहीं फिलहाल में महू में पदस्थ थे, जहां वे अपने कार्य के लिए महू जा रहे थे, तभी उन्हें रास्ते में बेटे के बीमार होने की सूचना मिली, जिसके बाद वह इंदौर आए, और जैसे ही अस्पताल पहुंचे तो उन्हें बेटे के मृत होने की सूचना मिली।
ये भी पढ़े- Indore में ladli behna yojna को लेकर उत्साह, अब तक 13 हजार से ज्यादा महिलाओं ने भरे फॉर्म












Click it and Unblock the Notifications