Indore में ladli behna yojna को लेकर उत्साह, अब तक 13 हजार से ज्यादा महिलाओं ने भरे फॉर्म
इंदौर में लाड़ली बहना योजना के फॉर्म भरने का सिलसिला जारी है, जहां जिले में पिछले दो दिनों में अभी तक 13 हजार 393 महिलाओं ने अपने आवेदन जमा कर दिये हैं।

Recommended Video

प्रदेशभर के साथ-साथ इंदौर जिले में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का प्रभावी क्रियान्वयन प्रारंभ हो गया है। गत 25 मार्च से आवेदन-पत्र जमा करने का सिलसिला भी जिले में प्रारंभ हो गया है। आवेदन-पत्र जमा करने के लिये जिले में व्यापक व्यवस्थायें सुनिश्चित की गयी हैं। जिले में पिछले दो दिनों में अभी तक 13 हजार 393 महिलाओं ने अपने आवेदन जमा कर दिये हैं। आवेदन जमा करने का सिलसिला जारी है।कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे ऐसी व्यवस्था बनाये रखें जिससे कि किसी भी महिला को आवेदन-पत्र जमा करने में दिक्कत नहीं आये।
अब तक इतनी महिलाओं ने किए फॉर्म जमा
जानकारी के मुताबिक जिले में महिलाओं के समग्र आईडी को आधार से लिंक करने तथा बैंक खातों को आधार से लिंक कर उनकी केवाईसी कर सक्रिय करने के लिये व्यापक इंतजाम किये गये हैं। यह कार्य अभियान चलाकर किया जा रहा है। बैंकों में सिंगल विण्डो व्यवस्था की गयी है। महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी रामनिवास बुधोलिया ने बताया कि, जिले में 25 मार्च से आवेदन-पत्र जमा करने का कार्य प्रारंभ हो गया है। रविवार शाम तक पिछले दो दिनों में 13 हजार 393 महिलाएँ अपने आवेदन जमा कर चुकी हैं। जिले में सभी आठों नगर परिषदों, चारों जनपद पंचायतों और इंदौर नगरीय क्षेत्रों में एक साथ आवेदन-पत्र जमा करने का कार्य चल रहा है। आवेदन-पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल,2023 है।
5 मार्च से शुरू की गई योजना
मध्यप्रदेश में इन दिनों लाडली बहन योजना को लेकर महिलाओं में उत्साह नजर आ रहा है, जहां बड़ी संख्या में महिलाएं इस योजना का लाभ लेने के लिए उत्साहित नजर आ रही हैं, और फॉर्म भर्ती दिखाई दे रहे हैं। बड़ी मात्रा में महिलाएं फॉर्म जमा करने सेंटर पहुंच रही हैं, जिसके परिणाम स्वरूप भीड़ सेंटर्स पर दिखाई दे रही है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 5 मार्च से शुरू की गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ पाने के लिए मुस्लिम महिलाएं भी कतार में नजर आ रही हैं।
ये भी पढ़े- Indore में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी शुरू, स्लॉट बुकिंग से लेकर भुगतान तक ऐसी रहेगी व्यवस्था












Click it and Unblock the Notifications