बेटी ने घर पर पिता की बंदूक उठाई तो दब गया घोड़ा, चली गई जान
इंदौर। यहां बाणगंगा क्षेत्र में एक छात्रा की बंदूक की गोली लगने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस घर आ पहुंची। वहां परिजनों ने बताया कि, 17 वर्षीय बेटी घर में सफाई-कार्य कर रही थी। उसी दौरान उसने पिता की लोडेड बंदूक को उठाया था। ट्रिगर दब गया और गोली बेटी में ही लगी। उसे अस्पताल ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया।

क्या लड़की की मौत अचानचक हुई, या फिर यह आत्महत्या का मामला है, यह जानने के लिए पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। प्रेम-प्रसंग की आशंका भी जताई जा रही है। टीआई राजेंद्र सोनी ने कहा कि, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। जिसके बाद आगे की कार्यवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि, बाणगंगा थाना क्षेत्र के नन्दबाग इलाके की यह घटना है। जहां बैंक के गनमैन सूर्यभान ओझा रहते हैं।

सूर्यभान ओझा का कहना है कि, 'रोज की तरह वह बैंक से शाम को घर आए थे। घर पर बंदूक रखकर कुछ सामान लेने बाजार चले गए। घर पर 17 वर्षीय बेटी आरती ओझा थी, जो सफाई कर रही थी। उसने बंदूक उठाकर दूसरी जगह रखना चाहा तभी गोली चल गई। आवाज सुनकर परिजन और पड़ोसी उसके पास पहुंचे। वो घायल होकर गिर पड़ी थी। उसे एमवाय अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।''
पिता ने आगे कहा कि, 'सूचना मिलने पर पुलिस भी घर आ गई। हमने पुलिस को बताया है कि घर में रखी 12 बोर की बंदूक लोड थी। उसी की गोली बेटी में लगी।'












Click it and Unblock the Notifications