13 साल के लड़के की Love Story का खौफनाक अंत, 7वीं कक्षा में दे बैठा दिल, फैक्ट्री में पेड़ से बंधा मिला शव

Indore News इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में हत्याओं के मामले थमने के नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामले में 13 साल के एक बच्चे की नृशंस हत्या की गई है। बंद पड़ी फैक्ट्री में मृतक के हाथ बांधने के बाद उसे पेड़ से बांधकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गयी और फिर उसका सर कुचल दिया गया। 3 दिन से लापता बच्चे का सोमवार दोपहर शव मिला है। पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।

13 year old indore Teen murdered in Love story

मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र का है। यहाँ के गोविन्द नगर खारचा का रहने वाला सातवीं कक्षा का छात्र योगेश चौहान 18 जनवरी की शाम से अपने घर से लापता था। वह अपनी माँ को थोड़ी देर में आने का कहकर गया था, लेकिन उसके आधे घंटे बाद ही उसका मोबाइल बंद हो गया था। तब से परिजन लगातार उसे तलाशते रहे, नहीं मिलने पर रात 12 बजे उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई गयी। सोमवार दोपहर पुलिस ने एक अज्ञात शव की शिनाख्त करने के लिए उसकी माँ को बुलाया, जिसने उसकी पहचान कर ली।

पेड़ से बंधी थी लाश

योगेश की तलाश में जुटी पुलिस को सोमवार दोपहर सूचना मिली कि रेलवे क्रासिंग के नजदीक बंद पड़ी इशर स्टील फैक्ट्री के अन्दर एक किशोर की पेड़ से बंधी लाश मिली है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने योगेश की माँ से ही उसकी शिनाख्त करवाई।

FSL ने उठाए साक्ष्य
योगेश की हत्या करने से पहले हत्यारों ने शर्ट से उसके हाथ बांधे, फिर उसे पेड़ से बाँधा और उसके साथ जमकर मारपीट की और फिर सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। मौके पर पहुंची एफएसएल (FSL) की टीम ने उसके शव को खोला और मौके से उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पड़ोसी से विवाद की भी जानकारी

Indore ASP डॉ. प्रशांत चौबे ने बताया कि अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। परिजनों द्वारा एक पड़ोसी से विवाद की भी जानकारी मिली है, जिसकी भी जांच की जा रही है। मामला प्रेम प्रसंग का भी हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+