दिल्ली: जोमेटो डिलीवरी मैन की हत्या, सड़क पर चाकुओं से गोदकर ली जान

नई दिल्ली। फूड डिलीवरी की ऑनलाइन सेवा जोमेटो में काम करने वाले एक डिलीवरी मैन को बुधवार देर रात कुछ लोगों ने जान से मार दिया। घटना करोलबाग के पास की है जहां से गुरु प्रसाद नाम के शख्स पर हमला किया गया। खबर है कि बापा नगर का रहने वाले गुरु प्रसाद को मौके पर पास के अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी जान चली गई। शुरुआती जांच में मालूम हुआ है कि गुरु प्रसाद के गले पर कई बार चाकू से हमला किया गया था।

zomato delivery man in delhi is stabbed to death on road

इसके अलावा उसकी जांघ और पेट को भी चाकुओं से गोदा गया था। डिप्टी कमीश्नर मनदीप सिंह रंघावा के अनुसार गुरु प्रसाद के सिर पर बोतल से हमला किया गया था। गुरु प्रसाद सिर्फ 28 साल का था और परिवार की आजीविका के लिए जोमेटो में काम करता था। हालांकि घटना के वक्त वह काम पर नहीं था बल्कि किसी दोस्त की बहन की शादी के लिए घर से निकला था।

गुरु प्रसाद के परिवार के सभी लोगों से पूछताछ में मालूम हुआ है कि वह शाम को एक दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने के लिए टंक रोड की ओर गया था लेकिन फिर कभी नहीं लौटा। पहली नजर में मामला निजी दुश्मनी का दिखाई पड़ता है। साथ ही गुरु प्रसाद के परिवार ने बताया है कि कुछ माह पहले गुरु प्रसाद का कुछ लड़कों से झगड़ा हो गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हालांकि इस मामले को लूटपाट के नजरिए से भी देखा जा सकता है।गौरतलब है कि ये कोई पहली बार नहीं है जब देर रात दिल्ली की सड़कों पर किसी पर हमला हुआ हो। पहले भी लोग नशे की हालत में मारपीट और हत्या जैसे मामलों को अंजाम देते रहे हैं।

यह भी पढ़ें- हरेन पंड्या की हत्या की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+