आज नहीं दिखाई दी लोगों को अपनी परछाई, जानें क्‍यों और कहां के लोगों ने ये अद्‌भुत अनुभव किया

zero shadow day 2023: कहते हैं परछाई कभी किसी का साथ नहीं छोड़ती लेकिन आज यानी 18 अगस्‍त को ये असंभव भी संभव हुआ, जब लोगों की परछाई ने भी साथ छोड़ दिया। सुनने में अजीब जरूर लग रहा होगा लेकिन ये सच है जब कुछ समय के लिए लोगों की परछाई नहीं बन रही थी।
दरअसल, ये एक खगोलीय घटना के कारण हुआ जिसे जीरो शेडो डे (zero shadow day) के तौर पर जाना जाता है। इसकी वजह से दोपहर 12 बजे के बाद धूप में जाने पर भी लोगों की परछाई नहीं बन रही थी।

zero shadow day 2023

हालांकि इस आश्‍चर्यजनक घटना का अनुभव भारत में शुक्रवार को केवल कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू समेत कुछ अन्‍य जगह के लोग दोपहर 12 बजे के बाद ही कर पा रहे हैं। जीरो शैडो डे के दिन आज 12 बजे के बाद कुछ समय के लिए सूरज की किरणें सीधी पड़ी जिसके कारण कुछ समय के लिए बेंगलुरू में किसी भी चीज की परछाई नहीं दे रही थी।

ध्‍यान रहे ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले इसी साल 18 अप्रैल को बेंगलुरु में ये अविश्‍वसनीय नजारा देखने को मिला था। तब भी यहां के लोगों ने जीरो शैडो डे (zero shadow day) मनाया था।

जानें कब होता है जीरो शैडो डे

पृथ्‍वी की कर्क रेखा और मकर रेखा के बीच स्थित क्षेत्र में ऐसा होता है जब किसी वस्‍तु या इंसान की छाया की लंबाई शून्‍य हो जाती है। इसी दिन को जीरो शैडो डे या नो शैडो डे के नाम से जाना जाता है।

क्‍यों कुछ ही जगहों पर होता है जीरो शैडो डे?

जीरो शैडो डे वर्ष में दो बार होता है। ये घटना पृथ्‍वी के सूरज के चारों ओर घूमने की वजह से होती है। ये कर्क रेखा और मकर रेखा के बीच उन एरिया में होगा जो क्षेत्र अक्षांश 23.5 और -23.5 डिग्री के बीच होंगे। यहां पर रहने वालों को कुछ समय के लिए अपनी परछाई नहीं देगी।

जीरो शैडो डे पहले कहां-कहां हुआ?

खगोलीय घटना के अनुसार जीरो शैडो डे का शहर बदलता रहता है। इसी साल 18 अप्रैल को बेंगलुरु में जीरो शैडो डे मनाया गया। इसके अलावा ये 9 मई और 3 अगस्त को 12 बजकर 23 मिनट पर हैदराबाद में भी लोगों ने इस आश्‍चर्य जनक घटना का अनुभव किया था।

जानें कहां के लोग इस नजारे के गवाह बने?

18 अगस्त को कर्क रेखा और मकर रेखा के बीच स्थित क्षेत्र के लोगों ने ये जीरो शैडो का अनुभव किया। इनमें कर्नाटक का मंगलौर, बंटवाल, सकलेशपुर, हासन, बिदादी, बेंगलुरु, दशरहल्ली, बंगारपेट, कोलार, वेल्लोर, अरकोट, अराक्कोनम, श्रीपेरंबटूर, तिरुवल्लुर, अवाडी, शामिल थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+