4 जनवरी को हवा में उड़ेगा इंसान!

pluto
नयी दिल्ली। आने वाली 4 जनवरी को बड़ी ही अजीबों- गरीब घटना होने वाली है। अब तक आप हवा में उडने का सपना मात्र देखा करते थे,लेकिन 4 जनवरी को आपका वह सपना पूरा होने जा रहा है। उस दिन आप सब हवा में उड़ान भरने वाले है। 4 जनवरी को लोग अचानक हवा में उड़ने लगेंगे और धरती पर अंतरिक्ष जैसा माहौल बन जाएगा? दरअसल, इंटरनेट पर एक अफवाह आजकल काफी तेजी से फैल रही है कि 4 जनवरी को सुबह के एक शाक वक्त पर पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल शून्य हो जाएगा।

यानी कोई भी चीज जमीन पर टिक नहीं पाएदी। इंटरनेट पर छाई इस मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 4 जनवरी को सुबह 9 बजकर 47 मिनट पर हमारी धरती पर एक 'जीरो ग्रैविटी' जैसी स्थिति पैदा हो जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक, इस खगोलीय घटना की वजह से लोग हवा में उड़ने लगेंगे। इस रिपोर्ट के मुताबिक यह स्थिति अगले 5 मिनट तक बनी रहेगी। हालांकि इस बात की पुष्टि के लिए किसी भी तथ्य का हवाला नहीं दिया गया है। ऐसे में अधिकतर लोग इसे बेबुनियाद बात करार दे रहे है। यह थिअरी चार दशक पहले ऐस्ट्रोनॉमर पैट्रिक मूर ने दिया था।

हलांकि इस अफवाह के चपेट में बहुत सारे लोग आ गए हैं। लोग इस खगोलीय घटना का सही वक्त जानने में लगे है। न्यूज.हंट.नेट ब्लॉग के मुताबिक सोलर सिस्टम का ग्रह रहा प्लूटो 4 जनवरी को सुबह 9 बजकर 47 मिनट पर धरती के सापेक्ष जूपिटर के पीछे से गुजरेगा। जिसके कारण धरती, बृहस्पति और प्लूटो एक सधे में होंगे। एक सीध में होने की इस दुर्लभ घटना के तहत जूपिटर और प्लूटो के संयुक्त गुरुत्वाकर्षण से धरती की ग्रैविटी पर भी प्रभाव पड़ेगा, जिसकी वजह से लोग भारहीन हो जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+