जरीन खान ने पूर्व मैनेजर के खिलाफ दर्ज कराई FIR, आपत्तिजनक मैसेज और धमकी देने का आरोप

बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान ने अपनी पूर्व मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। सलमान खान के साथ फिल्म 'वीर' से डेब्यू करने वाली जरीन ने पूर्व मैनेजर अंजलि अथ पर चरित्र हनन का आरोप लगाया है।

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान ने अपनी पूर्व मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। सलमान खान के साथ फिल्म 'वीर' से डेब्यू करने वाली जरीन ने पूर्व मैनेजर अंजलि अथ पर चरित्र हनन का आरोप लगाया है। आरोप है कि जरीन के अंजली को हटाने के बाद उन्होंने एक्ट्रेस से बदतमीजी की, उन्हें धमकी दी और आपत्तिजनक मैसेज भेजे। जरीन ने गुरुवार शाम खार पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई।

Zareen Khan

अंजली अथ ने 3-4 महीने पहले जरीन के साथ काम किया था। पैसों को लेकर तब दोनों के बीच विवाद हुआ और जरीन ने उन्हें मैनेजर की पोस्ट से हटा दिया। कहा जा रहा है कि इसके बाद दोनों के बीच मैसेज पर काफी बहस हुई। जरीन का आरोप है कि अंजलि ने उनसे बदतमीजी की और उनके मोबाइल पर आपत्तिजनक मैसेज भी भेजे। एक्ट्रेस ने अंजलि पर उन्हें धमकी देने का भी आरोप लगया है।

ये भी पढ़ें: अमिताभ की नातिन की बर्थडे पार्टी का VIDEO वायरल, देखिए क्या कर रही हैं नन्हीं आराध्या

पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 509 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच जारी है। जरीन खान ने 2010 में सलमान खान के ऑपोजिट 'वीर' फिल्म से डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें असल पहचान 2011 में आई फिल्म 'रेडी' के गाने 'कैरेक्टर ढीला' से मिली। जरीन ने 'हाउसफुल 2', 'हेट स्टोरी 3', 'वीरप्पन', 'अक्सर 2' और इस साल आई '1921' में काम किया है।

ये भी पढ़ें: मैगजीन ने उठाए प्रियंका-निक के रिश्ते पर सवाल, 'जेठ-जेठानी' और बॉलीवुड ने लगाई लताड़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+