अमिताभ की नातिन की बर्थडे पार्टी का VIDEO वायरल, देखिए क्या कर रही हैं नन्हीं आराध्या

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नावेली नंदा 21 साल की हो गई हैं। नव्या श्वेता बच्चन और निखिल नंजा की बेटी हैं। बेटी के जन्मदिन पर मां श्वेता ने उनके लिए एक भावुक पोस्ट तो लिखा ही लिखा, नव्या के मामा अभिषेक बच्चन ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी प्यारी भांजी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

Navya, Aaradhya

नई दिल्ली। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नावेली नंदा 21 साल की हो गई हैं। नव्या श्वेता बच्चन और निखिल नंजा की बेटी हैं। बेटी के जन्मदिन पर मां श्वेता ने उनके लिए एक भावुक पोस्ट तो लिखा ही लिखा, नव्या के मामा अभिषेक बच्चन ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी प्यारी भांजी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इसी बीच उनका एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें वो अपने परिवार के साथ जन्मदिन मना रही हैं। इस वीडियो में नन्हीं आराध्या भी हैं।

केक से नहीं हट रहीं आराध्या की नजरें

केक से नहीं हट रहीं आराध्या की नजरें

6 दिसंबर को 21 साल की हुईं अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या ने अपना जन्मदिन परिवार और करीबी दोस्तों के साथ मनाया। उनकी बर्थडे पार्टी से एक वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नन्हीं आराध्या अपनी दीदी के बर्थडे केक को देखकर इतनी खुश हैं कि वो अपनी नजरें ही नहीं हटा पा रहीं।

इंटरनेट पर वायरल हुआ ये वीडियो

नव्या अपने पूरे परिवार के साथ केक काट रही हैं। उनके साथ उनके माता-पिता श्वेता बच्चन और निखिल नंदा हैं। मामी ऐश्वर्या राय बच्चन भी बगल में ही खड़ी हैं। वहीं नव्या के बगल में नन्हीं आराध्या खड़ी हैं, जिनकी नजरें केवल नव्या के केक पर टिकीं हैं। दोनों का ये क्यूट सा वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। फैंस ने नव्या को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

मां और मामा ने यूं किया नव्या को बर्थडे विश

मां और मामा ने यूं किया नव्या को बर्थडे विश

बेटी के जन्मदिन पर श्वेता बच्चन नंदा ने इंस्टाग्राम पर उनके बचपन की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'हम दोनों साथ में बड़े हुए। जन्मदिन मुबारक हो नव, तुम सब आसान कर देती हो, तब भी जब सब आसान नहीं होता।' अभिषेक बच्चन ने भी अपने प्यारी भांजी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, 'दुनिया के सबसे कूल बच्चे को जन्मदिन मुबारक हो। मेरी मुट्ठी में आ जाने से लेकर मेरी सबसे अच्छी दोस्त बनने तक, तुम हमेशा ही मामू की सबसे प्यारी रही। कभी मत बदलना।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+