मैगजीन ने उठाए प्रियंका-निक के रिश्ते पर सवाल, 'जेठ-जेठानी' और बॉलीवुड ने लगाई लताड़

हाल ही में शादी के बंधन में बंधे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को लेकर अमेरिका की एक मैगजीन ने आर्टिकल लिखा था, जिसे बवाल के बाद हटा लिया गया है।

Nickyanka

नई दिल्ली। हाल ही में शादी के बंधन में बंधे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को लेकर अमेरिका की एक मैगजीन ने आर्टिकल लिखा था, जिसे बवाल के बाद हटा लिया गया है। न्यूयॉर्क मैगजीन का हिस्सा 'द कट' ने प्रियंका-निक की शादी के बाद मंगलवार को अपनी वेबसाइट पर एक आर्टिकल पोस्ट किया, जिसमें दोनों के प्यार पर सवाल उठाते हुए प्रियंका को 'ग्लोबल स्कैम आर्टिस्ट' बताया गया था। इस आर्टिकल में ऐसा प्रदर्शित किया गया है कि प्रियंका ने अपने फायदे के लिए निक को उनसे शादी करने के लिए फंसाया। इस आर्टिकल को लेकर प्रियंका-निक के घरवालों समेत फिल्मी सितारों और फैंस ने कड़ी आपत्ति दर्ज की है।

आर्टिकल ने प्रियंका को बताया 'ग्लोबल स्कैम आर्टिस्ट'

आर्टिकल ने प्रियंका को बताया 'ग्लोबल स्कैम आर्टिस्ट'

अमेरिकी मैगजीन 'The Cut' ने मगंलवार को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को लेकर एक आर्टिकल पब्लिश किया, जिसका टाइटल था- 'क्या प्रियंका चोपड़ा और निक का प्यार असली है?' इस आर्टिकल में प्रियंका को एक 'ग्लोबल स्कैम आर्टिस्ट' कहा गया है। साथ ही इसमें उनके और निक के रिश्ते पर कई सवाल भी खड़े किए गए हैं। आर्टिकल में ऐसा प्रदर्शित किया गया है कि 'प्रियंका ने निक को अपने फायदे के लिए फंसाया। वो तो बस एक कैजुअल रिश्ता चाहते थे, उन्हें क्या मालूम था कि उन्हें शादी करनी पड़ेगी।' इस आर्टिकल को लेकर मैगजीन को सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना का शिकार होना पड़ा।

प्रियंका के 'जेठ-जेठानी' ने लगाई मैगजीन की क्लास

प्रियंका के 'जेठ-जेठानी' ने लगाई मैगजीन की क्लास

निक जोनस के बड़े भाई जो जोनस और उनकी मंगेतर-एक्टर सोफी टर्नर ने मैगजीन को ये आर्टिकल छापने पर खूब खरी-खोटी सुनाई। जो जोनस ने ट्विटर पर लिखा, 'ये बेहद घटिया है। इतने बुरे शब्द लिखने के लिए द कट को शर्म आनी चाहिए। निक और प्रियंका के बीच जो है, वो है खूबसूरत प्यार। थैंक्य यू, नेक्स्ट।' जो की मंगेतर और प्रियंका की होने वाली जेठानी सोफी टर्नर ने ट्वीट में कहा, 'ये बहुत ही अनुचित और खटिया है। बहुत निराश हूं कि द कट ने किसी को इतनी घटिया बातें लिखने के लिए प्लैटफॉर्म दिया।'

अर्जुन कपूर, स्वरा भास्कर और सोनम कपूर ने भी निकाला गुस्सा

अर्जुन कपूर, स्वरा भास्कर और सोनम कपूर ने भी निकाला गुस्सा

एक्टर अर्जुन कपूर ने भी अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, 'मैं प्रियंका को निजी तौर पर जानता हूं और मैं यकीन से कह सकता हूं कि निक को जबरदस्ती किडनैप कर इस रिश्ते में नहीं डाला गया है।' एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी मैगजीन को लताड़ लगाते हुए कहा, 'प्रियंका पर आर्टिकल सेक्सिट, रेसिस्ट और घटिया है। और ये एक महिला द्वारा लिखा गया है जोकि और बुरा है। रिया, तुम्हें शर्म आनी चाहिए।' एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी मैगजीन पर आर्टिकल छापने के लिए अपना गुस्सा निकाला।

इसपर रिएक्ट या कमेंट नहीं करना चाहतीं प्रियंका

इसपर रिएक्ट या कमेंट नहीं करना चाहतीं प्रियंका

प्रियंका-चोपड़ा और निक जोनस को लेकर लिखे गए इस आर्टिकल की दोनों के फैंस ने भी कड़ी आलोचना की है। इस आर्टिकल पर प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वो इसपर रिएक्ट या कमेंट नहीं करना चाहतीं। 'ये मेरे स्ट्रैटोसफेयर में भी नहीं है। मैं अभी इस वक्त काफी खुश हूं। इस तरह की बातें मुझे डिस्टर्ब नहीं कर सकतीं।' प्रियंका-निक 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उमेद भवन में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने ईसाई और हिंदु रीति रिवाज से शादी की थी, जिसमें केवल उनका परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+