सोशल मीडिया अकाउंट हैक होने की खबरों पर जायरा वसीम ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा

नई दिल्ली। बॉलीवुड छोड़ने का ऐलान कर चुकी अभिनेत्री जायरा वसीम को लेकर लगातार चर्चाओं का दौर जारी है। रविवार को जिस तरह से उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर बॉलीवुड छोड़ने का ऐलान किया, उसके बाद से लगातार उनको लेकर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी बीच सोमवार को मीडिया रिपोर्ट्स में जायरा वसीम के मैनेजर की तरफ से ऐसी खबरें आईं कि सोशल मीडिया में किया गया पोस्ट उन्होंने नहीं किया, बल्कि उनका अकाउंट हैक हुआ था। हालांकि जल्दी ही जायरा वसीम के मैनेजर ने इन खबरों का खंडन कर दिया और बताया कि बॉलीवुड छोड़ने को लेकर जायरा वसीम का किया गया पोस्ट, खुद जायरा ने ही किया है। इस मुद्दे पर जारी घमासान के बीच अब जायरा वसीम की प्रतिक्रिया सामने आई है।

'मेरा कोई भी सोशल मीडिया अकाउंट हैक नहीं हुआ'

'मेरा कोई भी सोशल मीडिया अकाउंट हैक नहीं हुआ'

सोशल मीडिया अकाउंट हैक होने की खबरों को लेकर जायरा वसीम ने खुद ट्वीट करके अपनी बात रखी है। जायरा वसीम ने ट्विटर पर लिखा, "मैं ये स्पष्ट करना चाहती हूं कि मेरा कोई भी सोशल मीडिया अकाउंट हैक नहीं हुआ और मैं खुद अपना अकाउंट चला रही हूं। कृपया, इससे हटकर किए जा रहे किसी भी दावों पर विश्वास नहीं करें। शुक्रिया।" इस ट्वीट के साथ उन्होंने उन खबरों का खंडन कर दिया जिसमें कहा जा रहा था कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक हुआ था।

जायरा वसीम के मैनेजर तुहिन मिश्रा ने भी दी सफाई

इससे पहले 'दंगल गर्ल' जायरा वसीम का अकाउंट हैक होने की खबरों पर उनके मैनेजर तुहिन मिश्रा ने भी स्पष्टीकरण दिया था। उन्होंने कहा, "हमने कभी नहीं कहा कि उनका (जायरा वसीम) अकाउंट हैक हुआ था। हमने सिर्फ इतना कहा कि हम यह जानना चाहेंगे कि क्या हुआ है। वह पोस्ट उनके द्वारा ही किया गया था।" बता दें कि रविवार को अभिनेत्री जायरा वसीम ने अचानक बॉलीवुड छोड़ने का ऐलान करके सभी चौंका दिया।

एक्टिंग छोड़ने को लेकर जायरा वसीम ने बताई थी ये वजह

एक्टिंग छोड़ने को लेकर जायरा वसीम ने बताई थी ये वजह

जायरा वसीम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए एक्टिंग छोड़ने का ऐलान किया था। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था, "उन्हें लगता है कि वो 'एक्टिंग के कारण अल्लाह' से दूर हो रही हैं।" जायरा ने फेसबुक, ट्विटर और इंस्‍टाग्राम पर एक लंबा बयान शेयर करते हुए अपनी बात रखी। जायरा ने लिखा था, "5 साल पहले मैंने बॉलीवुड में आने का फैसला लिया था और उसके बाद मेरी जिंदगी पूरी तरह बदल गई, ये यात्रा मेरे लिए आसान नहीं रही है, मैं लगातार 5 साल से लड़ रही हूं लेकिन अब हिम्मत नहीं है इसलिए मैं बॉलीवुड से अपना नाता हमेशा के ल‍िए तोड़ रही हूं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+