दंगल गर्ल जायरा वसीम के साथ कथित छेड़छाड़ करने वाला शख्स 13 दिसंबर तक के लिए पुलिस कस्टडी में

मुंबई। अभिनेत्री जायरा वसीम के साथ हवाई जहाज में कथित छेड़छाड़ मामले में आरोपी को 13 दिसंबर तक की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। यह जानकारी मुंबई पुलिस ने दी। बता दें कि जायरा वसीम ने सोशल मीडिया के जरिए विस्तारा एयरलाइंस की दिल्ली से मुंबई जाने वाली उड़ान में जिस भयावह अनुभव से वह गुजरीं, उस बारे में बताया था। उन्होंने दावा किया था कि उनके पीछे बैठे एक शख्स ने अपने पैर को उनकी गर्दन और पीठ पर फिराया। उन्होंने विमान में सहयात्री के पैर के स्नैपशॉट के साथ पोस्ट किया, 'किसी तरह इससे बच निकली।' फोटो में उस व्यक्ति का पैर जायरा की सीट के आर्मरिस्ट पर है।

एयरलाइंस से पूछे गए सवाल

एयरलाइंस से पूछे गए सवाल

आरोपी को मुंबई से हिरासत में ले लिया गया था। इससे पहले दिल्‍ली महिला आयोग ने विस्‍तारा एयरलाइंस को नोटिस जारी किया है। नोटिस में एयरलाइंस से 6 सवाल पूछे गए हैं।

दिल्ली महिला अध्‍यक्ष स्‍वाति मालीवाल ने कहा

दिल्ली महिला अध्‍यक्ष स्‍वाति मालीवाल ने कहा

दिल्ली महिला अध्‍यक्ष स्‍वाति मालीवाल ने कहा कि 'यह बहुत ही शर्मनाक घटना है जिसपर विस्तारा एयरलाइंस को नोटिस भेजा है। आयोग जानना चाहता है कि विस्तारा एयरलाइंस ने जायरा वसीम की क्या मदद की है। आयोग ने एयरलाइंस से सीसीटीवी फुटेज भी मांगी है। साथ ही उस यात्री की डिटेल मांगी गई है जिस पर छेड़छाड़ का आरोप है।

 विस्‍तारा एयरलाइंस से पूछा गया है कि

विस्‍तारा एयरलाइंस से पूछा गया है कि

नोटिस में विस्‍तारा एयरलाइंस से पूछा गया है कि क्या जायरा वसीम को तुरंत सपोर्ट दिया गया? क्या इस मामले को तुरंत रिपोर्ट किया गया था? एयरलाइन्स ने किन-किन ऑथोरिटी में मामले की शिकायत भेजी? क्या फ्लाइट में सीसीटीवी इंस्टॉल थे? जब इस तरह का यौन शौषण होता है तो एयरलाइंस क्या कदम उठाती हैं? क्या मंत्रालय से गाइडलाइन मुहैया कराई गई हैं?

शिकायतों पर क्या कार्रवाई की गई?

शिकायतों पर क्या कार्रवाई की गई?

स्वाति मालीवाल का कहना है कि जिस तरह की शुरुवाती जानकारी सामने आई उसके मुताबिक विस्तारा एयरलाइंस को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए थी। आयोग ने विस्तारा से यह भी पूछा है कि पिछले एक साल में एयरलाइंस को छेड़छाड़ की कितनी शिकायतें मिलीं और इन शिकायतों पर क्या कार्रवाई की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+