आंध्र प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों के लिए YSRCP कैंडिडेट्स के नाम का ऐलान, किसे कहां से मिला मौका? जानिए
Andhra Pradesh: वाईएसआर कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश में लोकसभा की 25 सीटों के लिए अपन कैंडिडेट्स के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने लिस्ट में इस बार फिर से कई दिग्गजों को मौका दिया है। पिछले कुछ दिनों से पार्टी पदाधिकारी उम्मीदवारों की सूची को लेकर लगातार मंथन कर रहे थे। चुनाव की तारीखों से ठीक पहले प्रदेश की सभी 25 सीटों पर कैंडिडेट्स को लेकर सहमति बनने के बाद लिस्ट जारी की गई।
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRP) ने शनिवार को सभी 175 विधानसभा और 25 लोकसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए हैं। लिस्ट में वाईएस अविनाश रेड्डी का नाम शामिल है, जो फिर कडप्पा से चुनाव लड़ेंगे। वहीं पी मिथुन रेड्डी रजामपेटा से, वी विजया साई रेड्डी नेल्लोर से और केसिनेनी श्रीनिवास नानी विजयवाड़ा संसदीय क्षेत्रों से चुनाव लड़ेंगे।

पूरी लिस्ट यहां देखें-
वाईएसआरसीपी कैंडिडेट्स के नाम के ऐलान के बाद जल्द ही अपने इलेक्शन मैनिफेस्टो की भी घोषणा कर सकती है। पार्टी के सूत्रों के अनुसार, जबकि 2014 के घोषणापत्र में प्राथमिक शिक्षा स्तर पर अम्मा वोडी, गोरुमुद्दा और
अन्य जैसी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया था, आगामी घोषणापत्र में डिग्री और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों
पर जोर देने के साथ उच्च शिक्षा को प्राथमिकता दी जा सकती है।
वाईएसआरसीपी के इलेक्शन मैनिफेस्टो में उच्च शिक्षा को लेकर निजी विश्वविद्यालयों में इंटर्नशिप कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करने के अलावा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए व्यवस्था की जा सकती है। वहीं वाईएसआरसीपी चुनावी वादे के तहत शहरी आधुनिकीकरण की योजनाओं को घोषणापत्र में शामिल कर सकती है। इसके अलावा घरों में पानी के नल कनेक्शन और बिजली जैसी बुनियादी ढांचे से जुड़ी सुविधाओं को लेकर बड़ा वादा शामिल करने की पर पार्टी विचार कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications