कल्याणकारी योजना के दम पर ही YSRCP आएगी सत्ता में, करेंगे क्लिन स्वीप: जगन मोहन रेड्डी

रायथू भरोसा पीएम किसान और इनपुट सब्सिडि के तहत सरकार ने अभी तक 27062.09 और 1911.78 करोड़ रुपये क्रमश: खर्च किए हैं।

जगन मोहन रेड्डी

तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ पार्टी क्लिन स्वीप की तैयारी में जुट गई है। मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि हम कल्याणकारी योजनाओं के आधार पर 175 सीटें जीतने में सफल हो सकते हैं। इसलिए सभी जिलों में सरकार की योजनाओं को पूरा लाभ लोगों को मिले। हम कल्याणकारी योजनाओं के तहत ही सरकार में फिर से वापसी कर सरते हैं।

उन्होंने मंगलवार को वाईएसआर रायथू भरोसा-पीएम किसान के तहत 1090.76 करोड़ रुपये जारी किया है। इससे 51.12 लाख किसान लाभान्वित हुए हैं। 91237 कृषि और बागवानी किसानों के लाभ के लिए इनपुट सब्सिडी के तहत 76.99 करोड़ रुपये जारी किया है।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जनता, वाईएसआरसीपी का बैकबोन है। हमारी सरकार जनता की भलाई के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हमने 98.5 प्रतिशत चुनावी वादे पूरे किए हैं। इसी के वजह से हम आगामी चुनाव में क्लिन स्वीप करने जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि वे टीडीपी और जन सेना के चुनावी झांसे में न आएं।

रायथू भरोसा पीएम किसान और इनपुट सब्सिडि के तहत सरकार ने अभी तक 27062.09 और 1911.78 करोड़ रुपये क्रमश: खर्च किए हैं। उन्होंने कहा कि वाईएसआरसी जबसे सत्ता में आई है, उन्होंने कल्याणकारी योजना के लिए 145750 रुपये खर्च कर चुकी है।

यह भी पढ़ें- 'साहस है तो 175 सीटों पर चुनाव लड़ें नायडू और पवन कल्याण', सीएम जगन मोहन ने दी चुनौती

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+