आंध्र प्रदेश 2024 के चुनाव से पहले वाईएसआरसी हटा सकती है कई और मंत्री
आंध्र प्रदेश में वाईएसआरसी 2024 के चुनावों में 'व्हाई नॉट 175' लक्ष्य पूरा करने के लिए कथित तौर पर कुछ वरिष्ठ विधायकों के अलावा कम से कम कुछ मंत्रियों और एक पूर्व मंत्री को टिकट नहीं देने का फैसला किया है।

बता दें हाल ही में सीएम जगन ने कुछ फेरबदल जो की उसमें 11 विधानसभा क्षेत्रों के लिए नए समन्वयक नियुक्त किए थे, जिसके बाद कम से कम चार मंत्रियों को अलग-अलग सीटों पर स्थानांतरित कर दिया गया था। सृत्रों के अनुसार पार्टी नेतृत्व अब उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में तेजी ला रहा है क्योंकि पार्टी का मानना है कि चुनाव तय समय से पहले हो सकते हैं।
कथित तौर पर जगन की पार्टी के क्षेत्रीय समन्वयक उन विधायकों को पार्टी आलाकमान के फैसले के बारे में सूचित कर रहे हैं हालांकि नेता उन्हें या उनके परिवार के सदस्यों को एक और मौका देने के लिए नेतृत्व को मनाने में जुटे हैं।
सूत्रों के अनुसार वाईएसआरसी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने अपना मन बना लिया है और वो नाराज ना हो इस लिए सीएम उन्हें कथित तौर पर आश्वासन दे रहे हैं कि उन्हें उपयुक्त नामांकित या पार्टी पद दिए जाएंगे।
गदापा गदापाकु मन प्रभुत्वम जैसे सार्वजनिक आउटरीच कार्यक्रमों और सर्वे के में विधायकों के प्रदर्शन की समीक्षा करने के बाद ही श्रम मंत्री गुमानूर जयराम को हटाने का फैसला किया है। कुरनूल जिले में अलूर के विधायक हैं और जयराम वाल्मिकी समुदाय से ताल्लुक रखते है,इस समुदाय की बड़ी आबादी भी है।
संभावना ये जताई जा रही है कि कुरनूल से उनहें सांसद के रूप में मौका दिया जा सकता है या किसी दूसरे पद के लिए नामांकित किया जा सकता है। इनके अलावा अनंतपुर जिले के पेनुकोंडा से पूर्व मंत्री मालागुंडला शंकरनारायण को हटाया जा सकता है।
सूत्रों के अनुसार महिला एवं बाल कल्याण मंत्री केवी उषा श्रीचरण को भी हटाए जाने की संभावना है। विश्वरूप, जयराम और कोनसीमा जिले के एससी आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र पी गन्नावरम के मौजूदा विधायक कोंडेती चित्ती बाबू उन लोगों में शामिल थे। सीएम से उन्होंने मुलाकात की थी। इनके अलावा अन्य भी कई नाम हैं जिन्हें सीएम मंत्री पद से हटा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications