राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद यूट्यूबर पुनीत कौर का खुलासा- ‘हॉटशॉट्स’ के लिए भेजा था मैसेज, भगवान करे....

मुंबई, 21 जुलाई। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने अश्‍लील फिल्‍म बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस को मिले सबूतों के आधार पर उनकी मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। दो दिन पहले बिजनेसमैन राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी के मामले में अरेस्‍ट कर 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद कई एक्‍ट्रेस के बयान आए वहीं अब यूट्यूबर पुनीत कौर ने दावा राज कुंद्रा पर बड़ा आरोप लगाया है।

राज कुंद्रा ने ‘हॉटशॉट्स' के लिए भेजा था मैसेज

राज कुंद्रा ने ‘हॉटशॉट्स' के लिए भेजा था मैसेज

पुनीत कौर ने बताया राज कुंद्रा ने 'हॉटशॉट्स' के लिए भेजा था मैसेज

यूट्यूबर पुनीत कौर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए आरोप लगाया कि राज कुंद्रा ने उन्हें भी ऐप 'हॉटशाट्स' के ऐप वीडियो में काम करने के लिए के मेसेज किया था। पुनीत ने इस स्‍टोरी के कैप्शन में ये आरोप लगाते हुए अपने प्रसंशकों से सवाल किया है कि '' दोस्तों, आपको हमारा वेरीफाईड डीएम वीडियो याद है क्या? जहां उसने (राज कुंद्रा) 'हॉटशॉट्स' ऐप पर मुझे काम करने का ऑफर दिया था! राज पर खुलासा देखकर मैं तो मर ही गई ''।

Recommended Video

    राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद यूट्यूबर पुनीत कौर का खुलासा- ‘हॉटशॉट्स’ के लिए भेजा था मैसेज
    पुनीत कौर ने लिखा हे भगवान ये आदमी जेल में ही सड़े'

    पुनीत कौर ने लिखा हे भगवान ये आदमी जेल में ही सड़े'

    पुनीत कौर ने वहीं दूसरी इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी पोस्‍ट करते हुए हैरानी जताते हुए लिखा ''ये आदमी सच में लोगों को फांस रहा था, लोगों को काम का लालच दे रहा था। जब इसने मुझे डीएम भेजा था तो पहले मुझे लगा कि ये एक स्पैम है! इसके आगे पुनीत ने लिखा हे भगवान ये आदमी जेल में ही सड़े''। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद पुनीत ने राज कुंद्रा केस से संबंधित कई न्यूज की स्क्रीनशॉट्स इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

    11 लोग हो चुके हैं अरेस्‍ट, शिल्‍पा शेट्टी के खिलाफ नहीं मिले कोई सबूत

    11 लोग हो चुके हैं अरेस्‍ट, शिल्‍पा शेट्टी के खिलाफ नहीं मिले कोई सबूत

    अश्‍लील फिल्‍में बनाने के आरोप के बाद पुनीत कौर से पहले राज कुंद्रा पर और भी मॉडल-एक्ट्रेस ने कई आरोप लगाए हैं। अश्लील कंटेंट बनाने के मामले में मुंबई पुलिस राज से पूछताछ कर रही और राज के अलावा इस केस में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। राज की गिरफ्तारी के बाद दावा किया जा रहा था कि उनकी एक्‍ट्रेस पत्‍नी शिल्‍पा शेट्टी भी अरेस्‍ट हो सकती हैं। लेकिन पुलिस को फिलहाल शिल्‍पा शेट्टी के इसमें शामिल होने के तार नहीं मिले हैं। मुंबई पुलिस ने कहा कि अभी तक हमे शिल्पा शेट्टी के इस पूरे मामले में सक्रिय रूप से भूमिका के कोई सबूत नहीं मिले हैं। हम इस मामले की जांच कर रहे हैं।

    https://hindi.oneindia.com/photos/tridha-chaudhary-bold-pictures-viral-ashram-web-series-oi63416.htmlआश्रम वेब सीरीज की त्रिधा चौधरी ने एक बार फिर अपनी Bold तस्वीरों से फैंस के दिलों पर चलाए खंजर
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+