YouTuber अरमान मलिक के घर आने वाली हैं खुशियां, दोनों पत्नियां एक साथ प्रेग्नेंट

pregnant

Recommended Video

    Armaan Malik की दोनों बीवी Payal Malik और Kritika Malik एक साथ प्रेग्नेंट | वनइंडिया हिंदी | *News

    YouTuber अरमान मलिक के घर जल्द ही खुशियां आने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने ऐलान किया कि उनकी दोनों पत्नियां पायल और कृतिका मलिक प्रेग्नेंट हैं। इसके बाद से उनके फैन्स उन्हें बधाई दे रहे। वहीं दूसरी ओर कृतिका ने ये भी खुलासा किया है कि पायल जुड़वा बच्चों की मां बनेंगी। अरमान और पायल के एक बच्चा पहले से है, जो उनके हर ब्लॉग में नजर आता है।

    तीनों रहते हैं साथ

    तीनों रहते हैं साथ

    अरमान मलिक उस वक्त सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने अपनी पहली पत्नी पायल की दोस्त कृतिका से शादी की। इसके बाद तीनों एक ही घर में रहने लगे। तीनों इंस्टाग्राम पर रील्स और यूट्यूब पर काफी ब्लॉग बनाते रहते हैं। 9 दिसंबर को उन्होंने एक नया ब्लॉग अपलोड किया, जिसमें अरमान ने दोनों पत्नियों के प्रेग्नेंट होनी की बात कही। इसके अलावा पायल ने भी बताया कि उनकी दवाएं फिर से शुरू हो गई हैं।

    रात को नहीं आ रही नींद

    रात को नहीं आ रही नींद

    ब्लॉग में कृतिका ने बताया कि प्रोजेस्टेरोन इंजेक्शन के कारण उन्हें और पायल दोनों को दर्द हो रहा है। वो रात को ठीक से सो नहीं पा रही थीं। इसके बाद उन्होंने प्रेग्रेंसी पिलो की ओर इशारा करके बताया कि इससे मुझे कम्फर्टेबल फील नहीं होता। ये पायल के लिए जरूरी है, क्योंकि वो दो बच्चों की मां बनने जा रही। इसके बाद लोग उनको लोग सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे।

    तस्वीरें की पोस्ट

    तस्वीरें की पोस्ट

    इससे पहले अरमान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी दोनों पत्नियों कृतिका और पायल की बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। तस्वीरों में अरमान की दोनों पत्नियां व्हाइट और पिंक कलर के को-ऑर्डिनेट सेट में खूबसूरत लग रही थीं, जबकि वो खुद ऑरेंज स्वेटशर्ट में नजर आए। हालांकि बहुत से लोग प्रेग्नेंसी के ऐलान के बाद से तीनों को ट्रोल करते हुए उन पर गंदे कमेंट्स कर रहे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+