कर्नाटक में बदमाशों का आतंक, अब पुलिसकर्मी को बुरी तरह पीटा, मारपीट का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
कर्नाटक में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहा हैं। हाल ही में रेत माफियाओं ने कलबुर्गी में एक पुलिस कांस्टेबल को ट्रैक्टर से कुचल दिया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं अब हसन जिले से वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लड़कों ने एक पुलिसवाले को बुरी तरह पीटा।
हसन जिले के होलेनरसीपुरा तालुक से एक ऑफ-ड्यूटी पुलिसकर्मी पर चौंकाने वाला हमला करने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। मारपीट के बाद यासलुर पुलिस थाने के कांस्टेबल शरथ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

सीसीटीवी वीडियो में लड़कों का एक झुंड पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई करता हुआ नजर आ रहा है। एक युवक कुर्सी से उस पर हमला कर रहा है, जिसके बाद कांस्टेबल शरथ जमीन पर गिर जाते हैं।
जानकारी के मुताबिक घटना 15 जून (गुरुवार) की है, जब शरथ छुट्टी लेकर अपने एक दोस्त की बेटी के जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए मलाली मंदिर आए थे। उसी समय युवकों के ग्रुप ने एक व्यक्ति के साथ बहस की और मंदिर के पास एक कन्वेंशन हॉल के सामने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी।
Recommended Video
जिस पर शरथ ने हस्तक्षेप किया और विवाद को निपटाने की कोशिश की, लेकिन शरथ के हस्तक्षेप से नाराज युवकों ने बदले में पुलिसकर्मी पर ही हमला कर दिया। पुलिस कांस्टेबल बदमाशों से खुद को बचाने के प्रयास में कन्वेंशन हॉल के अंदर भाग गया, लेकिन उसका पीछा करने वाले युवकों ने उसे घेरा और हमला कर दिया। युवकों की पहचान मिथुन, लोहित और नटराज के रूप में हुई है।












Click it and Unblock the Notifications