शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए दिल्ली और हरियाणा के लड़के, बस के इंतजार में खड़े रहे घंटों

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए दिल्ली और हरियाणा के लड़के, बस के इंतजार में खड़े रहे लेकिन नहीं आई बस

नई दिल्ली। हरियाणा और दिल्ली के करीब 100 लड़के शादी के दावा करने वाली एक महिला के झांसे में आ गए। इन सभी लड़कों ने पत्नी पाने के लिए 40 से 45 हजार रुपए भी दिए थे। मिली जानाकारी के अनुसार महिला ने हरियाणा स्थित सोनीपत जिले के खरखौदा इलाके के 100 लड़कों से कहा था कि वो एक जगह मौजूद रह कर बस का इंतजार करें। सभी लड़कों ने कई घंटे तक इंतजार किया लेकिन बस नहीं आई। लड़कों से कहा गया था कि एक बस के जरिए उन्हें दिल्ली लाया जाएगा जहां के आश्रम में कई लड़कियां होंगी जिनमें से वो अपनी दुल्हन चुन सकते है। हुआ भी यही। कई लड़के शेरवानी पहनकर सड़क किनारे 5 घंटे तक खड़े रहे और कोई बस नहीं आई। अंत में सभी खरखौदार पुलिस स्टेशन गए और धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई।

एसएचओ वजीर सिंह के अनुसार...

एसएचओ वजीर सिंह के अनुसार...

खरखौदा थाने के एसएचओ वजीर सिंह के अनुसार बुधवार को यह मामला दर्ज हुआ और मुख्य आरोपी महिला अनीता फरार है। हालांकि उसके दो साथियों 45 वर्षीय सुशीला और 30 वर्षीय मोनू को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि अनीता दिल्ली स्थित नरेला की रहने वाली है। अनीता यह शादी कराने का काम करीब 4 माह से कर रही थी। सुशीला और मोनू उसके उसके एजेंट थे।

ऐसे लड़के ढूंढ़ते जाते थे

ऐसे लड़के ढूंढ़ते जाते थे

दोनों ऐसे लड़के ढूंढ़ते थे जिनकी शादी नहीं पाती थी। ये दोनों शादी कराने का वादा कर लड़को से 40-45 हजार रुपए वसूलते थे। इस मामले में दिल्ली समेत हरियाणा स्थित जींद, रोहतक और सोनीपत के करीब 100 लड़कों से पैसे लिए गए थे। पुलिस ने जानकारी दी कि अनीता ने ऐसे ही 20 लड़कों से खरखौदा स्थित एक गर्ल्स कॉलेज के पास रहने को कहा था। लेकिन बस नहीं आई। जब लड़कों ने अनीता को फोन किया तो अनीता का फोन ऑफ था।

5 घंटे बाद लड़कों ने शिकायत की

5 घंटे बाद लड़कों ने शिकायत की

करीब 5 घंटे बाद लड़कों ने शिकायत की। मामले में आरोपी अनीत ने लड़कों को एक आश्रम में ले जाने की बात कही थी और दावा किया था कि वहां कई लड़कियां आएंगी। बताया गया कि संभवतः लड़कों की शादी करा दी जाती लेकिन दिल्ली में फर्जी बाबा वीरेंद्र देव के आश्रमों पर चल रही छापेमारी के डर से लड़कों को दिल्ली नहीं लाया गया। आरोपियों को इसका अंदेशा था कि अगर आश्रम में लड़कियां आती तो पुलिस भी आ सकती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+