नागरिकता बिल पर किरन रिजिजू ने दिया राहुल को जवाब, कहा- 'आपकी गलतियां ठीक की जा रही हैं'
नई दिल्ली। लोकसभा और राज्यसभा में पास हो चुके नागरिकता संशोधन बिल का कई विपक्षी पार्टियां लगातार विरोध कर रही हैं। इसी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक ट्वीट किया था। जिसका केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने ट्वीट करते हुए जवाब दिया है। इसमें उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की गलतियां ठीक की जा रही हैं।

किरण रिजिजू ने ट्वीट कर कहा, 'नो, राहुल गांधी जी, सभी शरणार्थियों को आपकी कांग्रेस पार्टी ने कानूनों का उल्लंघन करके हमारे संरक्षित क्षेत्रों में बसाया था। कांग्रेस की पॉलिसी के चलते सभी अवैध प्रवासियों ने उत्तरपूर्व में प्रवेश किया। आपकी गलतियां ठीक की जा रही हैं। अब, हमारे संरक्षित क्षेत्रों में प्रवासी ना तो स्थानीय बन सकते हैं और ना ही एसटी नागरिक।'
बता दें राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा था कि ये बिल मोदी-शाह सरकार द्वारा नार्थ ईस्ट को जातीय रूप से साफ करने का एक प्रयास है। यह उत्तरपूर्व, उनके जीने के तरीके और भारत के विचार पर एक आपराधिक हमला है। मैं पूर्वोत्तर के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा हूं और उनकी सेवा में हाजिर हूं।












Click it and Unblock the Notifications