शादी करने दिल्ली से बिहार जा रहा था इंजीनियर, रेलवे ने पहुंचा दिया जेल

शादी के बजाय जेल पहुंचे योगेश के पिता ने पहुंच कर उनकी जमानत कराई। अब योगेश रेलवे के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने का मन बना रहे हैं।

नई दिल्ली। दिल्ली में इंजीनयरिंग कर रहे योगेश कुमार दिल्ली से बिहार के लिए ट्रेन से चले थे, लेकिन उनका सफर जेल में जाकर खत्म हुआ। अपनी शादी के लिए जा रहे योगेश का कहना है कि रेलवे भ्रष्ट्राचार ने उनको जेल पहुंचा दिया, इसमें उनकी कोई गलती नहीं थी। बीते महीने की इस घटना पर योगेश ने विस्तार से बताया है कि किस तरह से दो टीटीई ने उसके साथ धोखा किया और ना सिर्फ उसे जुर्माना देना पड़ा बल्कि जेल की हवा भी खानी पड़ी।

शादी करने दिल्ली से बिहार जा रहा था इंजीनियर, रेलवे ने पहुंचा दिया जेल

24 साल के योगेश कुमार दिल्ली में इंजीनयरिंग कर रहे हैं। 6 फरवरी को बिहार के गया में उनकी शादी थी, जिसके उन्होंने 18 दिसंबर को 1 फरवरी का महाबोधि एक्सप्रेस का टिकट (पीएनआर-2654226678) बुक किया। सफर के दिन वो नई दिल्ली स्टेशन पहुंचे। उनके साथ उनके मामा, मां और छोटी बहन थी लेकिन उनकी एक ही सीट कंफर्म हो सकी, जो उनके नाम पर थी। वो ट्रेन में चढ़ गए और कोच आठ की 77 नंबर बर्थ पर बैठ गए क्योंकि यही एक सीट कंफर्म थी।

ट्रेन चलने के बाद टीटीई आया तो उसने कहा कि तीन लोगों को बेटिकट माना जाएगा और उसने उन पर 2130 रुपए का जुर्माना लगाया और 73 और 76 नंबर की सीट उन्हें दे दी। कुछ देर बाद दो लोग आए और उनसे सीट खाली करने को कहने लगे, योगेश ने बताया कि वो सीट उन्हें टीटीई ने दी है और चाहें तो वो टीटीई को बुलाकर पता कर लें। टीटीई बुलाया गया तो एक दूसरा टीटीई इस बार आया और योगेश की किसी बात को नहीं सुना और कहा कि सीटें उन्हें नहीं मिलेंगी। ये पूरा मामला इटावा के पास हुआ। इसके बाद कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर ये टीटीई जीआरपी के साथ आया और योगेश को अपने साथ ले गया और मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर जेल भेज दिया। इसके बाद योगेश के पिता ने पहुंच कर वकील के जरिए योगेश की जमानत कराई। अब योगेश रेलवे के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने का मन बना रहे हैं।
पढ़ें-प्लेटफॉर्म पर सक्रिय बड़े गिरोह का भंडाफोड़, लाखों रुपए के मोबाइल बरामद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+