रेमडेसिविर को शख्स ने बता दिया 'रेमो डिसूजा' इंजेक्शन, अब असली रेमो ने VIDEO पर दिया ऐसा रिएक्शन

नई दिल्ली, 13 मई: दुनिया अपनी धुन में मस्त थी तभी 2020 की शुरुआत में ही चीन के वुहान में कोरोना वायरस मिला। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक ये वायरस पूरी दुनिया में फैल गया। इसके बाद से नए-नए शब्द लोगों के सामने आए, जैसे- लॉकडाउन, क्वारंटीन, आइसोलेट। इसके अलावा कोरोना से जुड़ी कई दवाइयों के नाम भी इन दिनों काफी सुनने को मिलते हैं। उनके बारे में तो सब जानते हैं, लेकिन उपचारण बहुत ही कठिन है। इसी तरह की एक दवा का नाम है रेमडेसिविर, जिससे जुड़ा एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है।

गलत उपचारण कर फंसा युवक

गलत उपचारण कर फंसा युवक

दरअसल इन दिनों रेमडेसिविर की काफी ज्यादा शॉर्टेज है। जिस वजह से मरीजों के परिजनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच एक न्यूज चैनल ने स्थानीय लोगों से कोरोना से जुड़ी दिक्कतों को लेकर बात की। जिस पर एक युवक ने कहा- "इस देश में 500 रुपये अफसर घूस ले लेते हैं। CIPLA कंपनी की दवा रेमो डिसूजा जो 500 मिलती थी, वो हजारों में बिक रही"। वैसे तो युवक रेमडेसिविर कहना चाहता था, लेकिन उसके मुंह से रेमो डिसूजा निकल गया।

रेमो का था ये रिएक्शन

रेमो का था ये रिएक्शन

इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर रेमो ने खुद शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा कि इसका अंत देखना ना भूलें। CIPLA की रेमो डिसूजा। इसके बाद उन्होंने हंसी वाला इमोजी बनाया। ये वीडियो तेजी से वायरल हुआ और इस पर तीन घंटे में एक मिलियन से ज्यादा व्यूज आ गए। एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा कि इन दिनों बाजार में रेमो डिसूजा 500 रुपये में मिल रहा।

कब काम आता है रेमडेसिविर?

दरअसल रेमडेसिविर एक एंटी वायरल ड्रग है, जिसका उपयोग गंभीर कोरोना मरीजों पर किया जाता है। इसे इंजेक्शन के रूप में ही दिया जाता है। जिसकी 6 डोज जरूरी रहती है। जब से कोरोना की दूसरी लहर आई तब से इसकी काफी ज्यादा किल्लत चल रही है। वैसे आमतौर पर इस दवा की कीमत 600 से 3200 के पास रहती है, लेकिन इस वक्त ये 1.5 लाख तक बिक रही है। रेमो को भी पिछले साल दिल का दौरा पड़ा था, लेकिन अब उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा। धीरे-धीरे वो अपने प्रोजेक्ट पर काम करने लगे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+