भाजपा में युवा कंधों पर होगी बड़ी जिम्मेदारियां
नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी में बड़े फेरबदल के आसार दिख रहे हैं। भाजपा युवा नेताओं को अहम जिम्मेदारियां देने का मूड बना रही है। युवा नेताओं पर पार्टी की अहम जिम्मेदारियों का बोझ डाला जाएगा। भाजपा में युवा नेताओं की कमी नहीं है। पार्टी युवाओं को अपनी ओर रिझाने के लिए इन नेताओं को आगे कर रही है।

इस कतार में स्वर्गीय नेता प्रमोद महाजन की बेटी पूनम महाजन, भाजपा यूथ विंग के चीफ अनुराग ठाकुर और मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सबसे आगे चल रहे हैं। इन्हें पार्टी में बड़ा रोल मिल सकता है। अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक मुंबई से चुनी गईं सांसद पूनम महाजन को पार्टी बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती है।
वहीं बाजपा यूथ विंग के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर जेपी नड्डा को रिप्लेस कर सकते हैं। आपको बता दें कि जेपी नड्डा फिलहाल केंद्रीय स्वास्थ मंत्री हैं। इन तीन युवा चेहरों के अलावा वेस्ट दिल्ली से भाजपा सांसद परवेश साहिब सिंह को भी पार्टी बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती है। माना जा रहा है कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह 14 जनवरी के बाद इस बड़े फेरबदल को आकार दे सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications