सेना ने आतंकियों के खात्मे के लिए खाई कसम, इस बार सर्दियां नहीं देख पाएंगे आतंकी
श्रीनगर। कश्मीर घाटी के हालात पिछले एक वर्ष से काफी खराब हैं और शनिवार को इंडियन आर्मी ने हिजबुल मुजाहिद्दीन के कमांडर सबजार भट का खात्मा किया है। वहीं सेना ने अब कसम खाई है कि वह आतंकियों को इस बार की सर्दियां देखने नहीं देगी। अपनी कसम को पूरा करने के लिए सेना ने 4,000 सैनिकों को घाटी के लिए रवाना कर दिया है।

4,000 सैनिक घाटी के लिए रवाना
सेना ने कश्मीर घाटी से आतंकियों को खदेड़ने के लिए एक प्लान पर काम कर रही है। सेना घाटी में एक भी आतंकी को जिंदा नहीं छोड़ना चाहती है। इंटेलीजेंस ब्यूरों के मुताबिक घाटी में इस समय 200 आतंकी सक्रिय है। पिछले कुछ हफ्तों से सेना घाटी में सफल ऑपरेशन को अंजाम दे चुकी है और सबजार भट समेत 10 आतंकियों को उसने मार गिराया है। सेना ने फैसला किया है कि अब वह आतंकियों को सर्दियां आने से पहले घाटी से खदेड़ कर ही दम लेगी। घाटी से आतंकियों के सफाए के लिए सेना ने 4,000 सैनिकों को घाटी में भेज दिया है। बॉर्डर और एलओसी पर सेना घुसपैठ को रोकने के लिए काफी चौकन्नी है।
सर्दियों तक होगा नियंत्रण
सेना का कहना है कि समस्या काफी गंभीर है क्योंकि आतंकी गलियों में घूम रहे हैं। जब तक इन आतंकियों का सफाया नहीं होता तब तक समस्या नहीं सुलझेगी। सेना का कहना है कि वह सर्दियों से पहले अपने इस ऑपरेशन को अंजाम तक पहुंचाना चाहती है। सर्दियों के समय आतंकी पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ के प्रयास कम करते हैं क्योंकि बर्फबारी उनके लिए सिरदर्द बन जाती है। सेना के मुताबिक अगर सर्दियों से पहले इस समस्या का हल तलाश लिया गया तो फिर राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर भी नियंत्रण पा लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications