OMG! अब रात में ATM से नहीं निकाल पाएंगे कैश
नयी दिल्ली। अब तक आप जब चाहे तब ATM से पैसे निकाल लेते थे। दिन हो या रात ATM से आपको 24 घंटे ट्रांजेक्शन की सुविधा मिलती थी, लेकिन बहुत ही जल्द आप ऐसा नहीं कर पाएंगे। जी हां रात के वक्त आप एटीएम से पैसा नहीं निकाल पाएंगे। अब रोज फ्री में मिलेंगे ATM से 100 रु., जानें कैसे

लूट की बढ़ती वारदातों को देखते हुए सरकार एक प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर रही है, जिसके मुताबिक रात 8 बजे के बाद एटीएम मशीनों में कैश नहीं डाला जाएगा। ऐसे में आप रात के वक्त इन एटीएम का रात में इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। आपके घर चलकर आएगा ATM, घर बैठे निपटाएं बैंक का काम
दरअसल हाल के दिनों में एटीएम मशीन तोड़ कैश लूटने की वारदातें बढ़ गई हैं। अक्सर घटनाओं को रात के अंधेरे में अंजाम दिया जाता है। ऐसे में इन लूट की वारदातों को रोकने के लिए सरकार ने एक प्रस्ताव तैयार कर रही है। जिसके मुताबिक एटीएम में पैसे डालने का टाइम निर्धारित होगा। जहां एटीएम नहीं, वहां किराना-मेडिकल की दुकान से मिलेंगे पैसे
अगर ऐसा हुआ तो हो सकता है रात के समय एटीएम मशीनों से पैसे न निकले, क्योंकि इस प्रस्ताव से एटीएम मशीनों में पैसे डालने का एक निश्चित समय होगा। इस प्रस्ताव के मुताबिक शहर में एटीएम मशीनों में पैसे डालने की समय सीमा रात 8 बजे होगी तो वहीं ग्रामीण इलाकों में पैसे डालने का वक्त शाम 5 बजे होगा।
इसके अलावा नक्सल प्रभावित इलाकों में एटीएम में पैसे डालने का वक्त दोपहर 3 बजे होगा। इतना ही नहीं पैसे डालने के लिए सिक्योरिटी एजेंसी को सीसीटीवी और जीपीएस युक्त गाड़ियों का इस्तेमाल करना होगा। इन गाड़ियों में 1 करोड़ से ज्यादा की रकम ले जाने की अनुमति नहीं होगी। ये प्रस्ताव सुरक्षा के लिहाज से अहम है, लेकिन इन नियमों के लागू हो जाने के बाद आपकी मुश्किलें बढ़नी तय है।












Click it and Unblock the Notifications