उपराष्ट्रपति नायडू बोले- Beef बीफ खाना है तो खाओ, Kiss करना है तो करो पर फेस्टिवल मनाने की क्या जरूरत?
मुंबई। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने मुंबई में एक कार्यक्रम में कहा कि अगर आप बीफ खाना चाहते हैं तो खाइए, लेकिन इसके लिए बीफ फेस्टिवल मनाने की क्या जरूरत है? उन्होंने आगे कहा कि अगर आप किस चाहते हैं तो कीजिए, लेकिन किस करने के लिए फेस्टिवल मनाने या किसी की परमिशन लेने की क्या जरूरत है? उपराष्ट्रपति ने कहा कि अब आप अफजल गुरु को ही ले लो... कुछ लोग उसके नाम के नारे लगा रहे हैं। ये सब क्या हो रहा है? अफजल गुरु के बारे में उपराष्ट्रपति ने कहा कि उसने हमारी संसद को उड़ाने की कोशिश की थी।

मुंबई स्थित आरए पोद्दार कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकनॉमिक्स के प्लेटिनम जुबली कार्यक्रम में शिरकत करने आए उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने प्रोग्राम में उपस्थित पैरंट्स, टीचर्स और मैनेजमैंट के लोगों से अपील की कि वे घर और कॉलेज में माहौल को तनाव रहित बनाएं। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ पैरंट्स अपने बच्चे की क्षमता को समझ नहीं पाते हैं और उन पर बेवजह दबाव बनाते हैं।
वेंकैया नायडू कुछ दिनों पहले भी अपने बयान की वजह से चर्चा में आए थे। उस वक्त उन्होंने बेरोजगारी के मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा था कि हर किसी को नौकरी नहीं दी जा सकती, लेकिन चुनाव के दौरान हर कोई ऐसा वादा करता है। अगर पार्टियां ऐसा वादा न करें तो जनता उन्हें वोट नहीं देगी। नीति आयोग और सीआईआई के कार्यक्रम में नायडू ने सवाल किया था कि क्या इस देश में हर किसी को नौकरी दी जा सकती है? उनका सवाल सुनकर कार्यक्रम में मौजूद हर आदमी लाजवाब हो गया था।
नायडू ने अपने बयान में पकौड़े पर हो रही चर्चा को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि जो काम किसी पर भी निर्भर है, वह अपने आप में एक काम है और इसलिए पकौड़ा बनाना भी एक काम है।












Click it and Unblock the Notifications