Whatsapp Web में भी चला सकते हैं एक से ज्यादा अकाउंट, ये है आसान तरीका
नई दिल्ली। दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग एप व्हाट्सएप को रोजना लगभग 1.5 अरब लोग इस्तेमाल करते हैं। व्हाट्सएप ने 2014 में अपने यूजर्स बेस को बढ़ाने के लिए व्हाट्सएप का डेस्कटाप वर्जन Whatsapp Web लॉन्च किया था जिसके जरिए व्हाट्सएप यूजर्स अब इसे अपने डेस्कटाप या लैपटाप पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस बीच व्हाट्सएप की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई कि कई यूजर्स को व्हाट्ससप के एक से ज्यादा अकाउंट की जरूरत महसूस हुई। इसे देखते हुए कई स्मार्टफोन ब्रांड ने ऐसी तकनीक लॉन्च किया जिसकी मदद से यूजर्स अपने मोबाइल में दो व्हाट्सएप अकाउंट चला सके लेकिन Whatsapp Web वाले यूजर्स के लिए ये सुविधा नहीं था। लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब व्हाट्सएप वेब में भी यूजर्स के एक से ज्यादा अकाउंट चला सकते हैं।
डेस्कटाप में एक से ज्यादा व्हाट्सएप अकाउंट चलाने के लिए आपको सबसे पहले अपने ब्राउजर में http://web.whatsapp.com खोलाना होगा। इसे खोलते ही एक QR कोड आएगा जिसे आपको अपने मोबाइल में व्हाटसएप खोलने के बाद स्कैन करना होगा। इसे स्कैन करते ही आपके ब्राउजर में व्हाट्सएप खुल जाएगा।
अब एक व्हाट्सएप अकाउंट खोलने के बाद आपको अपने ब्राउजर में फिर से एक टैब खोलना होगा। इस बार आपको अपने ब्राउजर टैब में http://dyn.web.whatsapp.com खोलना होगा। इसे खालते ही आपके सामने एक बार फिर से QR कोड आएगा जिसे आपको अपने मोबाइल में मौजूद दूसरे व्हाट्सएप अकाउंट के आप्शन जाकर स्कैन करना होगा। इसे स्कैन करते ही आपके डेस्कटाप में दूसरा व्हाट्सएप अकाउंट भी खोला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications