बेटी ने किया खुलासा, मनमोहन सिंह ने इंदिरा गांधी से मांगा था आसान काम

नयी दिल्ली। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार में 10 साल तक देश संभाल चुके पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इंदिरा गांधी के शासन काल में कोई आसान-सा काम मांगा था।खुद मनमोहन सिंह की बेटी ने ये खुलासा अपनी किताब में किया है। तत्कालीन प्रधानमंत्री ने हालांकि उन्हें रिजर्व बैंक का गर्वनर बना दिया, क्योंकि मनमोहन तब अपने 50वें बसंत में थे और युवा थे, जिन्हें कम जिम्मेदारी वाला काम देना इंदिरा ने उचित नहीं समझा।

manmohan singh

मनमोहन सिंह की बेटी दमन सिंह ने अपनी नई किताब 'स्ट्रिक्टली पर्सनल : मनमोहन एंड गुरशरण' में यह खुलासा किया है। दमन लिखती हैं कि इंदिरा गांधी उनके पिता को योजना आयोग का सदस्य बनाना चाहती थीं और छठवीं पंचवर्षीय योजना (1980-85) का खाका तैयार करने की जिम्मेदारी देना चाहती थी। हार्पर कॉलींस इंडिया द्वारा प्रकाशित किताब में दमन लिखती हैं, "इंदिरा गांधी उन्हें (मनमोहन सिंह) भारतीय रिजर्व बैंक का गवर्नर नियुक्त करना चाहती थीं। जब सिंह उनसे मिलने गए, तो उनसे कहा कि वह कई सालों तक कठिन काम करते रहे हैं और अब वह कम जिम्मेदारियों वाला आसान काम करना चाहते हैं।"

दमन सिंह लिखती हैं, "उन्होंने (गांधी) नजर उठाकर सिंह को देखा और मुस्करा दिया। उन्होंने कहा कि आप तो अभी 50 साल के हैं। आसान जिम्मेदारियां लेने के लिए काफी युवा हैं।" मनमोहन सिंह की तीन बेटियों में दूसरे नम्बर की दमन लेखिका हैं। 48 वर्षीया दमन ने सेंट स्टीफंस कॉलेज, दिल्ली और इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल मैनेजमेंट, आनंद गुजरात से शिक्षा ली हैं। उनकी किताब उनके माता-पिता के साथ उनकी बातचीत और शोध पर आधारित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+