आपको भी आ रही इंटरनेशनल नंबर से कॉल, स्कैमर्स की जाल में न फंसे, Whatsapp के इस उपाय को करें फॉलो

Whatsapp International Number Fake Calls: व्हाट्सएप पर इन दिनों यूजर्स को इंटरनेशनल फेक कॉल्स मिल रहे हैं। यह स्पैमर्स की ठगी का नया तरीका है। इससे बच के रहने की जरूरत है। व्हाट्सएप ने इससे बच के रहने का उपाय सुझाया है।

व्हाट्सएप, फाइल फोटो

Whatsapp International Number Fake Calls: व्हाट्सएप पर दो अरब से अधिक मंथली यूजर्स एक्टिव हैं। लेकिन स्कैमर्स के लिए व्हाट्सएप लोगों को ठगने के लिए एक बड़ा प्लैटफॉर्म बन गया है। इस बीच ठगी के कई मामले सामने आ चुके हैं। हाल ही में भारतीय व्हाट्सएप यूजर्स ने अनोन (अज्ञात) इंटरनेशनल नंबरों से मिस्ड कॉल आने की सूचना दी है।

ये कॉल, ऑडियो और वीडियो दोनों रूप में आ रही है। मलेशिया, केन्या और वियतनाम, इथियोपिया जैसे देशों से ये कॉल आ रही है। ये कॉल करने वाले कौन हैं और इनका एजेंडा क्या है इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। कई यूजर्स अपने कॉल रिकॉर्ड के स्क्रीनशॉट लेकर ट्विटर पर अपनी शिकायत कर रहे हैं।

इस बीच व्हाट्सएप ने एक बयान जारी कर यूजर्स की परेशानी को कम करने का काम किया है। उन्होंने यूजर्स से कहा कि संदिग्ध खातों को तुरंत ब्लॉक कर दें और हमें रिपोर्ट करें, जिससे आवश्यक कार्रवाई की जा सकेगी। व्हाट्सएप ने कहा कि हमारे यूजर्स की सुरक्षा से बड़ी चीज कुछ नहीं है। हम उनकी सुरक्षा के लिए समर्पित हैं। हम अपने यूजर्स को ठगी से बचाने की पूरी कोशिश करते हैं।

Recommended Video

    Whatsapp के अलावा इन Apps में भी मिलेगी End-to-End Encryption सुविधा | वनइंडिया हिंदी | E2EE |*News

    साथ ही हमने अपने यूजर्स को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान शुरू किए हैं। जिससे उन्हें सुरक्षित रखने के लिए सशक्त बनाते हैं। व्हाट्सएप ने कहा कि संदिग्ध मैसेज और कॉल को रिपोर्ट करना ठगी से निपटने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

    व्हाट्सएप पर नंबर कैसे ब्लॉक करें

    • व्हाट्सएप पर किसी नंबर को ब्लॉक करने के लिए यूजर्स को सबसे पहले कॉन्टैक्ट के साथ चैट ओपन करनी होगी।
    • इसके बाद कॉल ऑप्शन के आगे तीन डॉट्स पर क्लिक करें।
    • नंबर ब्लॉक करें।
    • ठगी करने वाला आपको कॉल या संदेश नहीं भेज पाएंगे।
    • इसके बाद स्पैमर आपका कोई भी स्टेटस नहीं देख पाएगा।

    यह भी पढ़ें- Valentine's Day 2023: व्हाट्सएप ने लॉन्च किए स्पेशल स्टिकर, वेलेंटाइन डे को बनाएं खास, ऐसे करें प्यार का इजहार

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+