यूपी के बाद अब इस राज्य में भगवा फहराएंगे योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश में प्रचंड जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी की नजर कर्नाटक पर, योगी आदित्यनाथ कर सकते हैं पार्टी के लिए प्रचार

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद भारतीय जनता पार्टी इस जीत के अभियान को अब कर्नाटक में ले जाना चाहती है। इसके लिए पार्टी ने कर्नाटक में मिशन 150 शुरू करने की योजना बनाई है, जिसके लिए पार्टी योगी आदित्यनाथ को कर्नाटक में उतारने की तैयारी कर रही है। उत्तर प्रदेश में लोकप्रियता बटोरने के बाद पार्टी योगी आदित्यनाथ को कर्नाटक में लोगों के बीच लाकर इसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेगी।

yogi adityanath

कर्नाटक में एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी के लिए स्टार प्रचारक होंगे, लेकिन उनके साथ पार्टी ने योगी आदित्यनाथ से भी अपील की है कि वह कर्नाटक में पार्टी के लिए प्रचार करे। हाल ही में कर्नाटक में हुए उपचुनाव में भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा था। गुरुंडलपेट और नंजानगुड़ में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में पार्टी यहां एक बार फिर से नया अध्याय शुरु करना चाहती है ताकि 2018 में वह 150 सीटों पर जीत हासिल कर सके।

इसे भी पढ़ें- 10 करोड़ रुपए खर्च कर 'मायावती के स्मारक' चमकाएंगे योगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक में भी पार्टी के लिए प्रचार करेंगे और वह मतदाताओं को अपनी ओर खींचने की पूरी कोशिश करेंगे। लेकिन पार्टी को लगता है कि योगी आदित्यनाथ पार्टी को और मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ के मैदान में आने से मतदाताओं को रुझान पार्टी की ओर बढ़ेगा। हालांकि इस बारे में अभी अंतिम फैसला पार्टी को लेना है, लेकिन राज्य के नेताओं को पूरी उम्मीद है कि केंद्रीय नेतृत्व उनकी इस मांग को ठुकराएगा नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+