योगी बनाम मौर्य: बीजेपी के शीर्ष नेताओं का दिल्ली में डेरा, मोदी, शाह और RSS किस तरफ?

यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ और डीप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के बीच जारी खींचतान के बीच दिल्ली में नीति आयोग की बैठक हो रही है। इससे ठीक पहले यूपी के शीर्ष बीजेपी नेताओं के अलावा दोनों डिप्टी सीएम और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली पहुंचे हैं। ऐसे में एक बार फिर उत्तर प्रदेश में सीएम और डिप्टी सीएम के बीच कथित विवाद की चर्चा है।

हाल में बीजेपी नेताओं के कुछ बयानों को लेकर कथित रूप से दावा किया जा रहा है कि यूपी को लेकर बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व दो धड़ों में बंटा है। इस बीच सवाल ये उठ रहे हैं मोदी, शाह, नितिन गडकरी के अलावा बीजेपी का मातृ संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आखिर किस तरफ है, सीएम योगी आदित्यनाथ या फिर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या?

Yogi Adityanath Keshav Prasad Maurya BJP Yogi Keshav Controversy BJP Yogi Adityanath UP Deputy CM

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और योगी विवाद की खबरें पहली नहीं है। इससे पहले हाल ही उन्होंने कहा कि संगठन सरकार से बढ़ा होता है। यूपी में शीर्ष बीजेपी नेताओं के बीच तल्खी बढ़ी है। दरअसल, केशव प्रसाद मौर्य भले ही मुख्यमंत्री आवास पर हुई प्रयागराज मंडल की बैठक में शामिल नहीं हुए लेकिन, अपने आवास पर पार्टी के तमाम विधायक, सांसदों व अन्य नेताओं से मुलाकात करते हुए नजर आए थे. इससे पहले प्रयागराज में ही कुंभ की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक में भी वह शामिल नहीं हुए थे।

ये पहला मौका है नहीं है जब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किसी अहम मीटिंग में शामिल नहीं हुए। इससे पहले मुरादाबाद मंडल की बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नहीं पहुंचे थे।

दरअसल, एक तरफ जहां केशव प्रसाद मौर्य भाजपा के तमाम नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना दल कमेरावादी की नेता व सपा विधायक पल्लवी पटेल से मुलाकात की. पल्लवी पटेल NDA के सहयोगी दल अपना दल (सोनेलाल) की नेता और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की बहन हैं। पल्लवी ने केशव प्रसाद मौर्य को 2022 के विधानसभा चुनाव में सिराथू सीट पर 12000 वोटों से हराया था।

दिल्ली बुलावे के क्या हैं मायने?

फिलहाल दोनों डिप्टी सीएम को दिल्ली बुलाया गया है. बताया जा रहा है कि दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी दिल्ली पहुंचे हैं। सूत्रों के मुताबिक, सीएम योगी प्रधानमंत्री से मिलकर संगठन को लेकर बात कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+