गुजरात में भाजपा के प्रचार अभियान को मजबूती देने पहुंचेंगे योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुजरात में भी भारतीय जनता पार्टी के स्टार कैंपेनर बनेंगे। वह गुजरात चुनाव से पहले पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करने गुजरात जाएगें। वह चुनाव प्रचार के दौरान पार्टी की हिंदुत्व छवि को और मजबूत करेंगे और इसके लिए वह 13 व 14 अक्टूबर को गुजरात के दौरे पर होंगे और प्रचार अभियान को रफ्तार देंगे, योगी आदित्यनाथ के साथ अन्य मंत्री भी प्रचार अभियान में हिस्सा लेंगे। भाजपा सूत्रों की मानें तो योगी आदित्यनाथ पार्टी के स्टार प्रचारक बनते जा रहे हैं और पार्टी उनके जरिए अपनी प्रभावी हिंदुत्व छवि को आगे बढ़ाना चाहती है।

2014 में भी थी यूपी के लोगों की भूमिका

2014 में भी थी यूपी के लोगों की भूमिका


भाजपा के नेता का कहना है कि योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के बाहर काफी लोकप्रिय हैं और उनकी शानदार छवि उनकी हर जगह मांग को बढ़ा रही है। गुजरात में पार्टी के पास कार्यकर्ताओं की कमी नहीं है और पूर्वी उत्तर प्रदेश के काफी लोग यहां बसे हुए हैं, लिहाजा योगी आदित्यनाथ का दौरा पार्टी के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है। 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में यूपी के कार्यकर्ताओं का जिक्र करते हुए उनकी तारीफ की थी। उन्होंने गुजरात के विकास में यूपी के लोगों की भागीदारी का जिक्र किया था।

पीएम मोदी ने की थी तारीफ

पीएम मोदी ने की थी तारीफ

पीएम मोदी ने कहा था कि यूपी के लोग गुजरात में आकर बसे और उन्होंने गुजरात के विकास में अद्भुत योगदान दिया है। योगी आदित्यनाथ के अलावा गुजरात में कई हिंदी भाषी इलाकों में यूपी के मंत्री चुनाव प्रचार में शिरकत करने पहुंचेंगे। ये मंत्री गुजरात में अपने काम का ब्योरा देंगे कि कैसे उन्होंने अपने प्रयासों से उत्तर प्रदेश में पिछले 14 सालों से फैले निरंकुश शासन को खत्म करने में सफलता हासिल की है।

Recommended Video

    Yogi Adityanath flags off 50 Sankalp Seva buses in Lucknow | वनइंडिया हिंदी
    पार्टी को कमजोर इलाकों में मजबूत करेंगे

    पार्टी को कमजोर इलाकों में मजबूत करेंगे


    दिनेश शर्मा, स्वतंत्र देव सिंह जोकि अपने संगठनात्मक कामों के लिए जाने जाते हैं, वह गुजरात में पार्टी का चुनाव प्रचार करने जाएंगे, ये नेता गुजरात में जिन जगहों पर भाजपा कमजोर है वहां पार्टी को मजबूत करने में अपनी ताकत झोंकेंगे। तमाम प्रचारक गुजरात में कांग्रेस के यूपी में खराब प्रदर्शन को लोगों के सामने रखेंगे, कैसे इतने सालों के तक अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस का राज होने के बाद भी वहां विकास नहीं हुआ।

    इसे भी पढ़ें- RSS ने प्रियंका को दिया न्योता, खुद आकर देखें शाखा में महिलाओं से कैसा व्यवहार होता है

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+