राम मंदिर पर बोले सीएम योगी- भगवान राम के लिए एक दीया जलाएं, अब काम जल्द शुरू हो जाएगा
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार भगवान राम के नाम पर एक दिया जलाइए। उन्होंने कहा कि वहां जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। मुख्यमंत्री का बयान ऐसे समय में आया है जब इस मामले की सुनवाई को सुप्रीम कोर्ट ने टाल दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई की तारीख को अगले साल जनवरी माह में तय करने की बात कही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कह कि राम मंदिर निर्माण के मुद्दे को हम दिवाली के बाद आगे बढ़ाएंगे। योगी आदित्यनाथ ने यह बयान राजस्थान के बीकानेर में दिया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर को लेकर सपना साकार करने का समय आ चुका है, दिवाली के बाद इस दिशा में काम को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस साल दिवाली में अयोध्या में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, साथ ही मुख्यमंत्री ने देशवासियों से अपील की है कि इस बार एक दीया भगवान राम के नाम का भी जलाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 6 नवंबर को अयोध्या में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएग, ऐसे में आप भी एक दीपक जलाकर संकल्प लें। इस दौरान मुख्यमंत्री ने इस बात की ओर भी इशारा किया कि राम मंदिर का निर्माण जल्द शुरू होगा। उन्होंने कहा कि संकल्प में ताकत होती है, हम इस संकल्प को साकार करेंगे, जो आप चाहते हैं वह जल्द ही होगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल भी शामिल थे और उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ देश का काफी लोकप्रिय चेहरा हैं।
इसे भी पढ़ें- मोदी के मंत्री बोले, न्यायिक फैसले में देरी होती है तो मंदिर निर्माण के लिए कानून बने












Click it and Unblock the Notifications