कमलनाथ पर योगी आदित्यनाथ का पलटवार, आपको अली मुबारक, हमारे लिए बजरंग बली पर्याप्त हैं

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलाथ ने जिस तरह से एक वीडियो में कहा था कि अगर 90 फीसदी मुसलमान वोट नहीं देते हैं तो उन्हें नुकसान हो सकता है। कमलनाथ के इस बयान पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारे लिए बजरंग बली ही काफी है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं कमलनाथ जी का एक बयान पढ़ रहा था, उन्होंने कहा कि हमे एससी/एसटी का वोट नहीं चाहिए, कॉग्रेस को केवल मुसलमानों का वोट चाहिए।

हमारे लिए बजरंगबली पर्याप्त हैं

हमारे लिए बजरंगबली पर्याप्त हैं

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कमलनाथ जी आपको ये अली मुबारक, हमारे लिए बजरगंबली पर्याप्त होंगे। मुख्यमंत्री ने यह बयान मध्य प्रदेश के भोपाल में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा। आपको बता दें कि अली का इस्तेमाल मुसलमानों के पैगबंर मोहम्मद साहब के उत्तराधिकारी के लिए किया जाता है, जबकि बजरंग बली का हिंदू भगवान हनुमान के लिए इस्तेमाल किया जाता है। भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस सिर्फ मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करती है।

राहुल पर भी बोला हमला

राहुल पर भी बोला हमला

कमलनाथ के बयान का बचाव करते हुए कांग्रेस के प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि कमलनाथ की बैठक में एक धर्म विशेष के लोग शामिल थे, लिहाजा उन्होंने अधिक से अधिक वोट करने की उनसे अपील की थी। योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल ने 10 दिन के भीतर सत्ता में आने पर किसानों का कर्ज माफ करने का वायदा किया था। लेकिन कांग्रेस ने अभी तक पंजाब में ऐसा कुछ भी नहीं किया है।

 28 नवंबर को है चुनाव

28 नवंबर को है चुनाव

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 28 नवंबर को होना है। इस चुनाव में कांग्रेस पिछले तीन बार से लगातार सत्ता में आ रही भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से उखाड़ने की कोशिश में जुटी है। बहरहाल देखने वाली बात यह है कि चुनाव नतीजे आने के बाद क्या कांग्रेस सत्ता में वापसी करने में सफल होती है, या फिर शिवराज सिंह लगातार चौथी बार सीएम बनकर इतिहास रचेंगे।

इसे भी पढ़ें- रामलला के दर्शन कर गरजे उद्धव ठाकरे, कहा-कानून बनाओ या अध्यादेश लाओ, बस राम मंदिर बनाओ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+