जीत के बाद गरजे योगी आदित्यनाथ, आने वाले दिनों में कर्नाटक, केरल, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में होगी BJP सरकार

लखनऊ। पूर्वोत्तर राज्यों में जीत से उत्साहित भाजपा अब उन राज्यों में अपनी सरकार बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है जहां उसकी कभी सरकार नहीं बनी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं है वहां भी अगले दिनो में भाजपा का शासन देखने को मिलेगा। योगी आदित्यनाथ ने कहा किक कर्नाटक, केरल, पश्चिम बंगाल, ओडिशा जैसे राज्यों में आने वाले दिनों में लोगों को भाजपा की सरकार देखने को मिलेगी।

त्रिपुरा में कई रैलियों को संबोधित किया

त्रिपुरा में कई रैलियों को संबोधित किया

गौरतलब है कि पूर्वोत्तर के राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की जीत में योगी आदित्यनाथ का खास योगदान रहा है, यहां उन्होंने कई रैलियों को संबोधित किया है, जहां भारतीय जनता पार्टी को जबरदस्त जीत मिली है। योगी आदित्यनाथ ने त्रिपुरा में कुल सात जगह पर चुनावी रैलियों को संबोधित किया था, जिसमें से अधिकतर सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली है। त्रिपुरा में योगी आदित्यनाथ भाजपा के स्टार प्रचाारक थे और चुनाव नतीजे सामने आने के बाद वह पार्टी के ट्रंप कार्ड साबित हुए हैं।

20 में से 17 पर मिली जीत

20 में से 17 पर मिली जीत

योगी आदित्यनाथ ने त्रिपुरा में कुल सात जगहों पर रैलियों को संबोधित किया था, रोड शो किए थे, इन सभी सात इलाकों में कुल 20 विधानसभा सीटें आती है। इन 20 विधानसभा सीटों में से 17 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को जीत हासिल हुई है। त्रिपुरा में जीत के बाद योगी आदित्यनाथ ने जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया था।

अन्य राज्यों में भी किया प्रचार

अन्य राज्यों में भी किया प्रचार

इससे पहले भी योगी आदित्यनाथ ने गुजरात, हिमाचल प्रदेश में तमाम रैलियों को संबोधित किया था और वह पार्टी के स्टार प्रचारक के तौर पर चुनावी मैदान में उतरे थे। पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए योगी आदित्यनाथ ने भाजपा को जबरदस्त फायदा भी दिलाया। गुजरात में उन्होंने कुल 35 जनसभाईएं की तो हिमाचल प्रदेश में उन्होंने 15 सभाई और कई रोड शो किए थे। यही नहीं कर्नाटक व केरल में भी वह काफी सक्रिय रहे हैं और लगाता यहां चुनावी रैलियां करते रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- Meghalay result: कांग्रेस को सत्ता से दूर रखने के लिए भाजपा झोंक रही है पूरी ताकत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+