VIDEO: कांवड़ यात्रा के इंतजाम देखने पहुंचे CM योगी, मेरठ DM ने हेलीकॉप्टर से की कांवड़ियों पर फूलों की बारिश

भगवान शिव का प्रिय मास सावन चल रहा है। भक्त भगवान शिव की भक्ति में रम जाते हैं। सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलकर गंगाजल से महादेव का जलाभिषेक करते हैं।

मेरठ, 25 जुलाई : भगवान शिव का प्रिय मास सावन चल रहा है। भक्त भगवान शिव की भक्ति में रम जाते हैं। सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलकर गंगाजल से महादेव का जलाभिषेक करते हैं। भक्त हरिद्वार समेत पास के गंगानदी से गंगाजल भर के भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं। कोरोना के दो साल बाद इस बार कांवड़ यात्रा शुरू हुई है। सरकार ने भी इसको लेकर पूरी व्यवस्था की है।

व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए

व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए

इस बीच सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत और गाजियाबाद जिलों में चल रही कांवड़ यात्रा की समीक्षा की। कांवड़ यात्रियों को यात्रा में कोई दिक्कत न हो इसके लिए पूरी व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

बरसाए फूल

बरसाए फूल

वहीं, यूपी के मेरठ के आईजी रेंज प्रवीण कुमार और डीएम दीपक मीणा ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर फूलों की बारिश की। कांवड़ियों के सम्मान में डीएम ने फूल बरसाए।

दो साल बाद कांवड़ यात्रा शुरू

दो साल बाद कांवड़ यात्रा शुरू

पिछले दो सालों से कोरोना ने कांवड़ यात्रा पर ब्रेक लगा दी थी। कोरोना के कहर के चलते यात्रा पर रोक लगा दी गई थी। इस बार कोरोना के कम आ रहे मामलों के बीच यात्रा शुरू की गई है। भक्तों में गजब का उत्साह दिख रहा है।

सावन का खास महत्व

सावन का खास महत्व

वैसे तो सावन मास आते ही प्रकृति भी खिल उठती है। चारों ओर हरियाली ही हरियाली नजर आती है। आस्था और विश्वास के इस पावन महीने से त्योहारों की भी शुरुआत हो जाती है।

महादेव को प्रसन्न करते हैं भक्त

महादेव को प्रसन्न करते हैं भक्त

सावन की हर बात निराली है और इसकी हर चीज काफी आकर्षित करती है लेकिन सावन का जिक्र तब तक अधूरा है, जब तक इसमें 'कांवड़ यात्रा' का वर्णन ना हो। सावन आते ही भगवा चोला पहने भोलेनाथ के भक्त अपने शिव-शंभू को प्रसन्न करने के लिए हाथों में कावंड़ लिए हरिद्धार से गंगाजल लाने के लिए निकल पड़ते हैं।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार कांवड़ लेने गए दिल्ली के 4 दोस्त गंगा में डूबे, एक की मौत, 2 की तलाश जारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+