हरिद्वार कांवड़ लेने गए दिल्ली के 4 दोस्त गंगा में डूबे, एक की मौत, 2 की तलाश जारी
नई दिल्ली, 25 जुलाई: दिल्ली से हरिद्वार कांवड़ लेने गए चार दोस्त रविवार को गंगा नदी में डूब गए। एक युवक विनीत को वहां मौजूद लोगों ने बचा लिया, जबकि अमन का शव बरामद हुए है। दो दोस्त प्रियांशु श्रीवास्तव और यश गुप्ता की तलाश की जा रही है। हरिद्वार पुलिस ने विनीत के बयान पर केस दर्ज कर लिया और जांच कर रही है। उधर, अमन के परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिवार के लोग हरिद्वार पहुंच गए हैं।

Recommended Video
हरिद्वार कांवड़ लेने गए थे चारों दोस्त
जानकारी के मुताबिक, प्रियांशु श्रीवास्तव अपने परिवार के साथ मानसरोवर पार्क में मानसिंह कोठी के पास रहते हैं। परिवार में पिता विनोद श्रीवास्तव, मां अनिता और एक बड़ा भाई दीपू श्रीवास्तव है। प्रियांशु की आरओ प्यूरिफायर की दुकान है। बड़े भाई दीपू के मुताबिक, प्रियांशु शनिवार दोपहर अपने तीन दोस्तों के साथ करीब तीन बजे हरिद्वार कांवड़ लेने के लिए घर से निकले थे। प्रियांशु अपनी बाइक से गए थे, जबकि उनका एक दोस्त अपनी स्कूटी लेकर गया था।
पानी के तेज बहाव डूबे, विनीत की जान बची, एक की मौत और दो लापता
रात में हरिद्वार पहुंचने के बाद चारों एक आश्रम में रुके थे। रात में उनकी मोबाइल पर प्रियांशु से बात भी हुई थी। रविवार सुबह प्रियांशु अपने दोस्तों के साथ भारत माता मंदिर के पास गंगा स्नान करने के लिए गए थे। सुबह करीब 11 बजे वह चारों स्नान कर ही रहे थे कि पानी के तेज बहाव के कारण प्रियांशु, अमन और यश डूब गए। विनित भी डूब रहे थे, लेकिन किसी ने उनका हाथ पकड़ कर बचा लिया। विनीत ने ही परिवारवालों को सूचना दी।












Click it and Unblock the Notifications