यूपी में सरकार बनाने की कवायद तेज, दिल्ली में बीजेपी नेतृत्व के साथ CM योगी ने किया मंथन
नई दिल्ली, 16 मार्च: उत्तर प्रदेश के कार्यकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार दोपहर दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे। यह उन्होंने पार्टी आलाकमान के साथ यूपी में सरकार गठन पर चर्चा की। योगी ने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से एमएलसी चुनाव पर पार्टी की रणनीति पर भी चर्चा की। पार्टी नेता डॉ. दिनेश शर्मा और भाजपा के यूपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे।

बता दें, उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब विधान परिषद चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रदेश की 36 विधान परिषद की सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान होना है। एमएलसी चुनाव में करीब डेढ़ लाख वोटर होंगे, जबकि करीब 1000 बूथों पर मत डाले जाएंगे। बता दें, इस चुनाव में चुनाव निशान नहीं होते, बल्कि उम्मीदवार के नाम के आगे पहली प्राथमिकता लिखनी होती है। जिस उम्मीदवार को पहली प्राथमिकता सबसे ज्यादा मिलती है वो जीत जाता है।
अखिलेश ने डॉक्टर कफील को बनाया प्रत्याशी
बता दें, जिन 36 सीटों पर विधान परिषद के चुनाव होने हैं उनमें से 30 सीटें अभी तक सपा के पास थीं। इनमें उदयवीर सिंह, सुनील सिंह साजन, आनन्द भदौरिया, पुष्पराज जैन जैसे नाम शामिल हैं। हालांकि, यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कई एमएलसी ने सपा छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर लिया था। बहुत जल्द सभी उम्मीदवारों के नाम सामने आ जाएंगे। सपा ने फिलहाल देवरिया निर्वाचन क्षेत्र से डॉ कफील खान का नाम घोषित किया है।














Click it and Unblock the Notifications