अयोध्या में लगेगी भगवान राम की 221 मीटर ऊंची भव्य मूर्ति, योगी आदित्यनाथ ने दी मंजूरी
लखनऊ। भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में एक तरफ जहां राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने आज धर्मसभा का आयोजन किया है तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में लगने वाली भगवान राम की भव्य मूर्ति की स्थापना के लिए मंथन करना शुरू कर दिया है। अयोध्या में लगने वाली भगवान राम की मूर्ति को लेकर मुख्यमंत्री के सामने एक प्रेजेंटेशन किया गया है जिसमे भगवान राम की मूर्ति लगाए जाने का मॉडल पेश किया गया है। जिसके बाद यह तय किया गया है कि भगवान राम की 221 मीटर ऊंची भव्य मूर्ति को लगाया जाएगा। जिसमे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दे दी है। ।

दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा
मध्य प्रदेश में तमाम रैलियों को संबोधित करने के बाद शनिवार रात जब मुख्यमंत्री लखनऊ पहुंचे तो उनके सामने भगवान राम की प्रतिमा का प्रेजेंटेशन किया गया है। इसमे कुल 5 आर्किटेक्ट फर्मों ने अपना प्रस्ताव पेश किया और भव्य राम मूर्तिम लगाए जाने का मॉडल पेश किया है। भगवान राम की प्रतिमा की प्रस्तावित ऊंचाई 151 मीटर थी, लेकिन इसके पैडेस्टल की ऊंचाई को भी शामिल कर लिया जाए तो यह 50 मीटर है, जबकि 20 मीटर का छत्र भी होगा भगवान राम की मूर्ति के उपर लगेगा। ऐसे में इस पूरी मूर्ति की ऊंचाई 221 मीटर होगी। ऐसे में इस मूर्ति की ऊंचाई सरदार पटेल की 182 मीटर की प्रतिमा से भी अधिक होगी।

भगवान विष्णु के 10 अवतार
जिस दौरान इस मूर्ति के प्रेजेंटेशन को पेश किया गया उस समय सरदार पटेल की दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति बनाने वाले कलाकार राम सुतार भी मौजूद थे। भगवाम राम की इस मूर्ति की प्रतिमा को जिस पैडेस्टल पर खड़ा किया जाएगा उसका इस्तेमाल जनसुविधायों के साथ अन्य अहम चीजों के लिए प्रयोग किया जएगा। भगवान राम के वंश का नाम इक्ष्वाकु वंश था, ऐसे में इस वंश की पूरी जानकारी भी यहां म्यूजियम में होगी, साथ ही भगवान विष्णु के सभी 10 अवतारों का भी चित्रण किया जाएगा।

सरयू तट पर लगेगी मूर्ति
इस भव्य मूर्ति के साथ ही यहां रेस्ट रूम, टिकट काउंटर सहित तमाम अन्य चीजें भी विकसित की जाएंगी। यह प्रतिम सरयू तट पर लगाई जाएगी, इसके लिए भूमि चयन की औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। इस प्रेजेंटेशन के कार्यक्रम में मुख्य पर्यटन सचिव अवनीश कुमार अवस्थी भी मौजूद थे। गौर करने वाली बात है कि आज अयोध्या में बड़ी संख्या में विहिप के सदस्यों के अलावा शिवसैनिक व आम नागरिक जमा हुए हैं। लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए भारी सेना बल और पुलिस बल को तैनात किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications