1 अप्रैल से केंद्रीय कर्मचारियों की लगेगी योगा क्लास
नयी दिल्ली। मोदी सरकार ने अपने कर्मचारियों को फिट बनाने की ठान ली है। पीएम मोदी हमेशा से योग के पक्षधर रहे है और उसे बढ़ावा दिया है। अब वो इस योग की शक्ति को अपने कर्माचरियों तक भी पहुंचाना चाहते हैं। योग की शक्ति को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार के कर्मचारियों और उनके आश्रितों के लिए देशभर में अगले महीने से योग की कक्षाएं शुरू करने जा रही है।

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने आधारिक आदेश जारी कर केंद्र सरकार के कर्मचारियों और उनके परिवार को 1 अप्रैल, 2015 से नियमित रूप से योग प्रशिक्षण सत्र में हिस्सा लेने का आदेश दिया है।
ये योग क्लास दिल्ली के मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के सहयोग से रविवार या सरकारी छुट्टियों को छोड़कर बाकी सभी दिन गृह कल्याण केंद्र, समाज सदन में आयोजित किए जाएंगे। आदेश के मुताबिक केंद्रीय कर्मचारियों को इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क या रजिस्ट्रेशन चार्ज देने की आवश्यकता नहीं है।
दरअसल इस योग क्लास के तहत केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के तनाव को कम करना चाहती है। आपको बता दें कि देशभर में 31 लाख केंद्रीय कर्माचारी है। जो अब 1 अप्रैल से योग के द्वारा अपना तनाव कम करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications