अच्‍छे दिन: सौर बिजली के दाम हुए और धड़ाम, अब 2.44 रुपए प्रति यूनिट

गोयल ने बताया कि एसइसीआई (Solar Energy Corporation of India) 500 मेगावाट के सोलर पार्क का विकास कर रही है। पीयूष गोयल ने ट्वीट कर जानकारी दी और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना पूरा हो रहा है।

भादला। राजस्‍थान के भादला सोलर पार्क 3 के लिए लगी बोली में सौर उर्जा की दरें पहले से भी निचले स्‍तर पर आ गईं। जी हां सौर उर्जा की दरें अब 2.44 रुपए प्रति यूनिट पर आ गई हैं।

सौर बिजली के दाम हुए और धड़ाम, अब 2.44 रुपए प्रति यूनिट

शुक्रवार को ट्वीट कर उर्जा एवं कोल मंत्री पीयूष गोयल ने इसकी जानकारी दी। आपको बता दें कि गुरुवार को भादला सौर पार्क के लिए की गई नीलामी में सौर ऊर्जा की दर 2.62 रूपये प्रति यूनिट पर पहुंच गई थी। यह दर एनटीपीसी की कोयला आधारित बिजली संयंत्रों की औसत बिजली दर 3.20 रूपये प्रति यूनिट से भी कम है।

गोयल ने बताया कि एसइसीआई (Solar Energy Corporation of India) 500 मेगावाट के सोलर पार्क का विकास कर रही है। पीयूष गोयल ने ट्वीट कर जानकारी दी और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना पूरा हो रहा है। सबको स्वच्छ और सस्ती बिजली की देने की दिशा एक और मील का पत्थर, भडला सोलर पार्क ने 2.44 / यूनिट के टैरिफ को प्राप्त किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+