यस बैंक के फाउंडर राणा कपूर के पास है 2000 करोड़ रुपए की संपत्ति! बेटियों पर भी ED का शिकंजा

नई दिल्ली। आर्थिक संटक से जूझ रहे यस बैंक के फाउंडर राणा कपूर को अदालत ने 11 दिनों के लिए प्रवर्तन निदेशालय की कस्टडी में भेज दिया है। राणा के अलावा उनकी पत्नी से भी ईडी ने पूछताछ की है। मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप झेल रहे राणा कपूर को लेकर एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। इसके मुताबिक राणा कपूर के परिवार ने 2 हजार करोड़ रुपए संपत्ति में निवेश कर रखा है। यह खुलासा प्रवर्तन निदेशालय द्वारा रविवार को किया गया है।

Recommended Video

    Yes Bank: Rana Kapoor की 2000 करोड़ की Property पर ED की नजर | वनइंडिया हिंदी
    सभी संपत्तियां भारत में स्थित हैं

    सभी संपत्तियां भारत में स्थित हैं

    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राणा कपूर की ये सभी संपत्तियां भारत में स्थित हैं। वित्तीय जांच एजेंसी को संदेह है कि राणा कपूर द्वारा कथित रूप से संपत्तियों में किकबैक का पैसा लगाया गया था। जांच एजेंसी के सूत्रों के अनुसार, यूके में संपत्तियों की भी पहचान की गई है और इसकी मूल्यांकन प्रक्रिया चल रही है। ईडी को संदेह है कि राणा कपूर के परिवार के सदस्यों से जुड़ी फर्मों को किकबैक प्राप्त करने और पैसे के लेन-देन में सुविधा के लिए इस्तेमाल किया गया था।

    पत्नी के नाम 18 और बेटियों के नाम 20 कंपनियां

    पत्नी के नाम 18 और बेटियों के नाम 20 कंपनियां

    बता दें कि राणा कपूर के परिवार के सदस्य कथित तौर पर कई फर्मों से जुड़े हैं। सूत्रों ने कहा कि राणा कपूर की पत्नी बिंदू कपूर वर्तमान में 18 कंपनियों में निदेशक हैं, जबकि बेटियां रोशनी कपूर और राधा कपूर 20 से अधिक कंपनियों में निदेशक हैं। ईडी ने राधा कपूर, रोशनी कपूर और राधा के पति आदित्य खन्ना के साथ उन फर्मों के संबंध में भी जांच की है जिनसे वे जुड़े हुए हैं।

    फर्जी हैं सभी कंपनियां: सूत्र

    फर्जी हैं सभी कंपनियां: सूत्र

    जांच एजेंसी ने यह भी पाया कि इनमें से अधिकांश कंपनियों के निदेशकों का एक ही समूह है और इन कंपनियों के पास न तो कोई कर्मचारी है और हैं भी तो बहुत कम। एक सूत्र ने बताया कि राणा कपूर के परिवार के सदस्यों से जुड़ी फर्मों ने शायद ही कोई व्यवसाय किया हो, लेकिन समय-समय पर भारी ऋण प्राप्त किया।

    यह भी पढ़ें: केरल में एक ही परिवार के 5 लोगों को कोरोना वायरस, देश में मरीजों की कुल संख्या पहुंची 39

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+