दिल्ली से लेकर दक्षिण तक भारी बारिश की आशंका, कर्नाटक में Yellow Alert जारी

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि अगले तीन दिनों में दिल्ली से लेकर दक्षिण तक भारी बारिश की आशंका है। विभाग ने कहा है कि 31 अगस्त से लेकर 3 सितंबर तक कर्नाटक के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है तो वहीं उडुपी और दक्षिण कर्नाटक में यलो अलर्ट जारी है तो वहीं यूपी के कई इलाकों में अगले तीन दिन भारी बारिश के आसार है, जिसके लिए यहां पर orange अलर्ट जारी किया गया है।

 कर्नाटक में Yellow Alert जारी

कर्नाटक में Yellow Alert जारी

विभाग के मुताबिक आज लेकर कल के बीच अंबेडकर नगर, अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बाराबंकी, बस्ती, देवरिया, फर्रुखाबाद, गोंडा, गोरखपुर, कासगंज, लखीमपुर खीरी, कुशीनगर, मऊ, संतकबीर नगर, शाहजहांपुर, श्रावस्ती और सीतापुर में जमकर बादल बरस सकते हैं।

हल्की बारिश या बूंदाबांदी

हल्की बारिश या बूंदाबांदी

तो वहीं विभाग ने आज दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, सोनीपत, पलवल, नूंह, बिजनौर, मेरठ, रोहतक, भिवानी, मेहम, नारनौल, फरीदाबाद के अलग-अलग स्थानों पर और अधिक से अधिक स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की आशंका व्यक्त की है।

Recommended Video

    Madhya Pradesh में भारी बारिश से कई जिलों में बाढ़, CM Shivraj ने PM Modi से की बात | वनइंडिया हिंदी
    शिवराज सिंह चौहान ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा

    शिवराज सिंह चौहान ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा

    तो वहीं एमपी और ओडिशा में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ ने लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले के बाढ़ वाले इलाकों में शनिवार को भारी बारिश के बाद लोगों को बचाने के लिए सेना को बुलाया गया है तो वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज राज्य के बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया ,उन्होंने इस बारे में पीएम मोदी से भी बात की है। मीडिया से बात करते हुए सीएम ने कहा कि आज पांच जिलों का हवाई सर्वे किया है- देवास, हंडिया, होशंगाबाद, सीहोर, रायसेन। नर्मदा नदी का पानी समुद्र की तरह दिख रहा है। अभी भी गांव के गांव पानी में डूबे हुए हैं। राहत की बात ये है कि पानी एक डेढ़ फीट अभी कम हुआ है। लोगों को राहत शिविरों में ले जाया जा रहा है।

    ब्राह्मणी नदी ने विकराल रूप धारण किया

    ब्राह्मणी नदी ने विकराल रूप धारण किया

    तो वहीं भारी बारिश के कारण ओडिशा में ब्राह्मणी नदी ने विकराल रूप धारण कर लिया है। जाजपुर जिले में पानी का सबसे ज्यादा आतंक है, यहां सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं, फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है, मौसम विभाग ने आज भी यहां अलर्ट जारी किया है।

    स्काईमेट के मुताबिक यहां होगी मूसलाधार बारिश

    • नई दिल्ली
    • जम्मू कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • आंतरिक तमिलनाडु
    • आंध्र प्रदेश
    • कोंकण और गोवा
    • आंध्र प्रदेश के रायलसीमा
    • तेलंगाना
    • उत्तर-पश्चिमी ओडिशा
    • छत्तीसगढ़
    • पूर्वी मध्य प्रदेश
    • पश्चिमी मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र
    • मराठवाड़ा
    • कोंकण गोवा
    • गुजरात
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • तेलंगाना
    • पूर्वी राजस्थान
    • गुजरात,
    • पश्चिमी मध्य प्रदेश
    • कोंकण गोवा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+