हिमाचल में भारी बारिश की आशंका, तीन दिनों के लिए जारी हुआ Yellow Alert

नई दिल्ली। पूरे देश में भारी बारिश का तांडव जारी है, भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज से लेकर अगले तीन दिनों तक हिमाचल में भारी बारिश होने के आसार है, आईएमडी ने अगले कुछ घंटों में शिमला, सोलोन, शिरमुर, मंडी, कुल्लू, उना, हमीपुर, बिलासपुर, कंगड़ा और चंबा में भारी बारिश की आशंका जताई है इसलिए यहां के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

तीन दिनों के लिए जारी हुआ Yellow Alert

तीन दिनों के लिए जारी हुआ Yellow Alert

मौसम विभाग ने कहा है कि 18 और 19 जुलाई को हिमाचल के मध्य भागों में भारी बारिश होने की आशंका है, जबकि 19 जुलाई को हिमाचल के मैदानी भागों में भी भारी बारिश हो सकती है,इसलिए 18 से 21 जुलाई के लिए यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, तो वहीं कहीं-कहीं भूस्खलन की भी आशंका है।

यूपी में भी होगी बारिश

आईएमडी ने कहा कि आज और कल यूपी समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश संभव है, इसलिए उसने यहां अलर्ट जारी किया है, विभाग के मुताबिक अगले कुछ घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, असम, कोंकण गोवा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, एमपी, झारखंड, ओडिशा के उत्तरी तटीय भागों, अंडमान व निकोबार में भारी बारिश की आशंका है।

स्काईमेट की चेतावनी

स्काईमेट की चेतावनी

जबकि स्काईमेट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान कर्नाटक, केरल और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, कोंकण गोवा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की आशंका है।

कश्मीर में बरस सकते हैं बादल

कश्मीर में बरस सकते हैं बादल

तो वहीं जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, उत्तर प्रदेश, उत्तरी बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, दक्षिणी और दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, तेलंगाना, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+