टीवी इंडस्ट्री से बुरी खबर, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस दिव्या भटनागर का कोरोना से निधन

टीवी इंडस्ट्री से बुरी खबर, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस दिव्या भटनागर का कोरोना से निधन

मुंबई: TV actress Divya Bhatnagar death:टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस दिव्या भटनागर का 34 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। दिव्या का निधन सुबह 3 बजे हुआ है। दिव्या भटनागर की मौत कोरोना वायरस की चपेट में आने की वजह से हुई है। रिपोर्ट है कि दिव्या भटनागर पिछले कुछ दिन से वेंटिलेटर पर थी। कोरोना संक्रमित होने के बाद दिव्या को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसकी हालत गंभीर थी क्योंकि उसका ऑक्सीजन स्तर 71 तक गिर गया था। उनकी मां ने मीडिया को इस बात की पुष्टी की है कि उनकी बेटी वेंटिलेटर पर थी और उसकी हालत गंभीर थी।

Divya Bhatnagar

वेंटिलेटर पर थीं दिव्या भटनागर

दिव्या कोरोना वायरस का शिकार होने के बाद मुंबई गोरेगांव के एसआरवी अस्पताल में एडमिट हुई थी। कोरोना के साथ-साथ दिव्या को निमोनिया भी हुआ था। जिसके बाद दिव्य को निमोनिया हो गया था और उनकी हालत गंभीर थी। ऑक्सीजन लेवल कम होने की वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। वेंटिलेटर पर दिव्या काफी दिनों से थीं।

दिव्या की मां ने कहा- 26 नवंबर से अस्पताल में थी भर्ती

दिव्या की मां ने पहले बताया था कि एक्ट्रेस पहले से ही वेंटिलेटर थीं, उनकी हालत बिगड़ने के बाद उसे 26 नवंबर को अस्पताल ले जाया गया था। उन्होंने कहा कि वह और उनके बेटे दिव्या के हेल्थ के बारे में जानकर मुंबई आए थे।

टीवी इंडस्ट्री में मातम

दिव्या की दोस्त एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी और शिल्पा शिरोडकर ने इंस्टाग्राम पर संवेदना व्यक्त की है। देवोलीना ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल मैसेज लिखते हुए दिव्या के साथ अपनी तस्वीर शेयर की। देवोलीना ने लिखा, ''जब कोई किसी के साथ नहीं होता था तो बस तू होती थी। दिवु तू ही तो मेरी अपनी थी, जिसको मैं डांटती थी, गुस्सा हो सकती थी और दिल की सारी बातें भी कह देती थी। मुझे पता है कि इस जिंदगी ने तेरे ऊपर बहुत सितम किए तू बहुत ज्यादा दर्द में थी। लेकिन मुझे ये भी पता है कि अब तू बेहतर जगह मे हैं। जहां दुख, दर्द, धोखा नहीं है। मैं तुम्हे मिस करूंगी दिवु। भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दें।''

शिल्पा शिरोडकर, जिन्होंने ''सिलसिला प्यार का'' में दिव्या के साथ काम किया है। उन्होंने लिखा, "मेरे तो दिल टूट गया। मेरे प्यारे दिव्य को शांति मिले।''

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अलावा, दिव्या ने 'उदान', 'जीत गइ तोह पिया मोरे' और 'विश्' जैसे शो में काम किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+