सतपाल महाराज के घर की बहू बनीं ये अभिनेत्री, वायरल हुई शादी की तस्वीरें और Video
हरिद्वार। रीवा की राजकुमारी और टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कीर्ति का किरदार निभा चुकीं अभिनेत्री मोहिना कुमारी सिंह उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत संग सोमवार की शाम को सात फेरों के बंधन में बंध गई हैं, इस शाही शादी में राजनीति और सांस्कृतिक क्षेत्र की कई हस्तियों ने शिरकत की, आपको बता दें कि इस रॉयल कपल का रिसेप्शन और 9-10 नवंबर को रीवा में होगा, खबर है कि मोहिना अब देहरादून में अपने पति संग रहेंगी।
मोहिना एकदम शहजादी की तरह नजर आईं
शादी के दिन मोहिना एकदम शहजादी के रूप में नजर आईं, सुर्ख लाल रंग के शादी के जोड़े में मोहिना एक अप्सरा की तरह दिख रही थीं, तो वहीं उनके पति सुयश रावत वाइट शेरवानी में नजर आए। सोशल मीडिया पर इस रॉयल शादी की पहली तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जो लोगों को खूब पसंद आ रही है।
मोहिना रीयल लाइफ बेहद रॉयल है
मालूम हो कि मोहिना रीवा के महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी हैं और उनकी रीयल लाइफ बेहद रॉयल है, उन्हें अभिनय और डांस का बेहद शौक है और इसी वजह से उन्होंने टीवी की दुनिया में कदम रखा था, उन्होंने रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' सीजन 3 के जरिए परदे पर डेब्यू किया था और इसके बाद उन्होंने बतौर अभिनेत्री टेलीविजन इंडस्ट्री के कई शो में काम किया है, मोहिना का आखिरी टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' रहा है।
शादी के बाद उनका टीवी की दुनिया में वापसी का कोई इरादा नहीं हैं...
शादी के बाद उनका टीवी की दुनिया में वापसी का कोई इरादा नहीं हैं, उन्होंने अपने इंटरव्यू में ये बात क्लीयर भी कर दी है, वो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को मिक्स नहीं करना चाहती हैं और इसी वजह से उन्होंने अपनी सगाई की बात भी लोगों को देर से बताई थी, उन्होंने गोवा में 8 फरवरी 2018 को सुयश संग सगाई की थी, हालांकि दोनों की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।












Click it and Unblock the Notifications